ट्रांसपोर्ट अधिकारी के पास से मिली करोड़ों की सम्पत्ति, एसीबी ने कर्ज किया मामला
पूरा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर का है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों की छापेमारी में अधिकारी के पास से अकूत सम्पत्ति जब्त की है।
हैदराबाद। 14 घर, चांदी के सामान से भरा एक कमरा जिसका वजन करीब 60 किलोग्राम के करीब, एक किलो सोना और करीब 20 लाख रुपये की नगदी...ये सम्पत्ति एंटी करप्शन ब्रांच को एक रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के पास से मिली है।

एसीबी दर्ज किया अधिकारी के खिलाफ मामला
पूरा मामला आंध्र प्रदेश के गुंटूर का है जहां एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों की छापेमारी में अधिकारी के पास से ये सम्पत्ति जब्त की है।
एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों का कहना है कि ये अधिकारी करीब 34 साल से सर्विस में हैं लेकिन इनके पास से मिली सम्पत्ति बताती है कि अभी उनके पास जमा की गई सम्पत्ति और ज्यादा हो सकती है।

55 वर्षीय पूर्णचंद्र राव ने मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के तौर पर 1981 में अपना करियर शुरू किया था। इस दौरान उन्होंने रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में कार्यरत रहते हुए गुंटूर, ओंगोल और नेल्लोर में कार्य किया। लेकिन उनके पास से मिली सम्पत्ति बताती है कि उन्होंने इस दौरान पैसे कमाने का कोई फास्ट ट्रैक रास्ता अख्तियार किया।
मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर के तौर पर 1981 में शुरू किया करियर

अधिकारी के पास से मिली सम्पत्ति पर गौर करें तो उनके पास अपार्टमेंट्स में 7 फ्लैट हैं और इसके अलावा वीनूकोंडा में दो घर हैं। दो फ्लैट हैदराबाद और विजयवाड़ा में भी है। इसके अलावा वीनूकोंडा में एक दाल मिल है।
रोड ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारी के मुताबिक उसके पास जो सम्पत्ति है उसकी कीमत करीब तीन करोड़ है। हालांकि छापेमारी करने वाली एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक मिलने वाली कुल सम्पत्ति की कीमत करीब 25 करोड़ के आस-पास है।
ये कीमत उसके पास से मिली कुछ सम्पत्तियों का ही है, ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। ये बात एंटी करप्शन ब्रांच से जुड़े अधिकारी देवानंद संथो का कहना है।

एसीबी को और सम्पत्ति होने की संभावना
देवानंद संथो ने बताया कि पूर्णचंद्र राव पर एंटी करप्शन ब्यूरो का ध्यान तब गया जब उसके खिलाफ भ्रष्टाचार का एक मामला दर्ज हुआ।
पूर्णचंद्र राव गुंटूर जिले के वीनूकोंडा में रहता है, जबकि उसका पूरा परिवार कोठापेट में रहता है। फिलहाल एंटी करप्शन ब्रांच ने पूर्णचंद्र राव के खिलाफ आय से अधिक सम्पत्ति का मामला दर्ज कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications