सपने, झूठ, धोखा, कैसे एक 77 साल के शेख को बेची गई 16 साल की लड़की

5 लाख के लिए ओमान के 77 साल के शेख को बेच दी गई भारत की नाबालिग बेटी

हैदराबाद। हैदराबाद की 16 साल की नाबालिग लड़की की शादी ओमान के 77 साल के शेख से करा दी गई। शादी से पहले शीबा (बदला हुआ नाम) को राजकुमारियों की तरह से जिंदगी बिताने के ख्वाब दिखाए गए। शादी के बाद जब वो मस्कट गई तो उसको पता चला कि हकीकत क्या है और उसको सिर्फ एक सेक्स गुलाम की तरह लाया गया है। अब लड़की ने हैदराबाद में अपनी मां से संपर्क कर उसे वापस बुलाने की गुहार लगाई है।

A 77 year old Omani Sheikh married a teenager in Hyderabad

मई में हुई थी शादी

मई में हुई थी शादी

नवाब साहेब कुन्टा की रहने वाली फातिमा ने तीन महीने पहले अपनी बेटी को देखा था। फातिमा अब रोते हुए अपनी बेटी को वापस लाने की गुहार लगा रही है। उसकी नाबालिग बेटी का निकाह 77 के ओमानी शेख के साथ मई में करा दिया गया था। अब लड़की की मां ने पुलिस को शिकायत कर लड़की को वापस लाने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

65 साल का बता 77 साल के बुजुर्ग से कराई शादी

65 साल का बता 77 साल के बुजुर्ग से कराई शादी

16 साल की लड़की की शादी ओमान के जिस शेख से 65 साल की उम्र बता कराई गई वो दरअसल 77 साल का है। पुलिस ने जांच में पाया है कि वो 77 साल का ओमान का रहने वाला अहमद है। उसने जलपल्ली के एक गेस्ट हाउस में शादी की थी। वह लौट गया और उसके बाद लड़की के लिए वीजा भेज दिया। वीजा आने के बाद लड़की भी मस्कट चली गई।

5 लाख में हुआ सौदा

5 लाख में हुआ सौदा

लड़की की मां ने बताया कि उसकी नंद और उसके पति ने उससे शादी की बात की थी लेकिन उसने रिश्ते से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने मुझे बताए बिना नाबालिग लड़की को खाड़ी देश में शाही जिंदगी जीने के सपने दिखाए और उसका निकाह शेख से करा दिया। इन्होंने 5 लाख रुपए इसके बदले शेख से लिए। लड़की की मां ने बताया कि जब उसने शेख से लड़की को वापस भेजने को कहा तो उसने 5 लाख रुपए में उसे खरीदने की बात कही। लड़की ने अपनी मस्कट से बताया कि शेख उसका शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+