शार्ट सर्किट से लगी आग में जिंदा जले गोदाम में सो रहे छह मजदूर

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में रखे एयर कूलर में जिस समय आग लगी, मजदूर वहां सो रहे थे। जिनकी इस हादसे में जान चली गई।

हैदराबाद। हैदराबाद के राजेंद्रनगर में एक गोदाम में आग लगने से छह प्रवासी मजदूरों की जलकर मौत हो गई। गोदाम में आग शॉर्ट सर्किट की वजह से कूलर यूनिट में लगी, जिसके बाद आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें सो रहे छह मजदूरों को बचाव का कोई मौका नहीं मिला और उनकी जान चली गई। जब तक बचाव दल आग बुझाता तब तक सभी मजदूरों की जान जा चुकी थी। हादसा बुधवार सुबह हुआ। मजदूर बिहार, छत्तीसगढ़ और ओडिशा से काम करने के लिए आए थे।

शार्ट सर्किट से लगी आग से गोदाम में जिंदा जल गए छह मजदूर

दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में रखे एयर कूलर में जिस समय आग लगी, मजदूर वहां सो रहे थे। आग की वजह से पास में ही रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और सभी मजदूरों की जान चली गई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम में एयर कूलर और उसके पार्ट्स रखे हुए थे। शॉर्ट सर्किट से लगी आग को सुबह गोदाम के करीब से गुजरने वाले कुछ लोगों ने देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद दमकल वहां पहुंची। जिन्हें भीतर छह लाशें मिलीं।

पुलिस ने बताया कि जब तक दमकल पहुंचती गोदाम का ज्यादातर हिस्सा जल चुका था। आसपास के रहने वालों के मुताबिक, राहत और बचाव दल ने जब आग बुझाई तो सभी मजदूरों की जान जा चुकी थी, उन्होंने सिर्फ लाशों को ही उठाया। पुलिस के अनुसार, गोदाम में आग से बचाव के लिए किसी तरह के इंतजाम नहीं किए गए थे। राजेंद्रनगर पुलिस ने गोदाम के मालिक प्रमोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+