राजनाथ बोले-चीन को भी पता है भारत अब कमजोर नहीं

नई दिल्लीः देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि देश की बॉर्डर बिल्कुल सुरक्षित हैं, किसी को चिंता करने की कोई जरुरत नहीं है। राजनाथ सिंह का कहना था कि भारत एक मजबूत देश है और चीन भी इस बात को समझता है। राजनाथ सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत एक मजबूत देश बन गया है और इंटरनेशल स्तर पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ गई है।

home minister Rajnath Singh says China understands 'India is no more a weak country

एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ये बात कही। भारत में आतंकवादी भेजने के लिए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर भी निशाना साधा। राजनाथ सिंह ने कहा कि पाकिस्तान-भारत में आंतकवादी भेजने की कोशिश करता है और भारत की सेनाएं हर रोज दो-चार आतंकवादियों को मार देती हैं।

एक दूसरे कार्यक्रम मे बोलते हुए राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा था, ''हमने सेना को पूरी छूट दी है. मैंने कहा है कि आप आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए आजाद हैं.'' उन्होंने कहा कि इसी कारण 2016- 17 में जम्मू कश्मीर में ''रिकार्ड'' संख्या में आतंकवादी मारे गये हैं।

राजनाथ सिंह ने कहा, ''हमें आपको संख्या बताने की जरूरत नहीं है. कभीकभार एक दिन में संख्या एक होती है, कभी दो, कभी चार, कभी 6 ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब इतनी बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए हैं। ''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+