Vaishali Sharma: कौन हैं ये IAS, जिसने अधिकारियों-कर्मचारियों के ऑन ड्यूटी जींस पहनने पर लगाया बैन
Who is IAS Vaishali Sharma: हरियाणा कैडर की आईएएस अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा ने हिसार नगर निगम कमिश्नर का चार्ज संभालते ही चर्चा में आ गई हैं। आईएएस वैशाली ने सरकारी कर्मचारी-अधिकारियों पर ऑफिस में जींस पहनकर आने पर बैन लगाया है।
हिसार में नगर निगम की नव नियुक्त कमिश्नर डॉ. वैशाली ने बुधवार को सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए आदेश निकाला, जिसमें लिखा कि सभी अधिकारी-कर्मचारी ऑन ड्यूटी जींस पहनकर नहीं आए।

सभी कर्मचारी-अधिकारी सुनिश्चित करें कि जींस की जगह केवल फॉर्मल ड्रेस (औपचारिक परिधान) ही पहनकर आए। आदेशों की कड़ाई से पालना की जाए।
मीडिया से बातचीत में आईएएस डॉ. वैशाली शर्मा ने बताया कि जब वे नगर निगर हिसार कार्यालय में ज्वाइन करने आई तो देखा कि कुछ कर्मचारी तो चप्पल और जींस में कार्यालय आ रहे रहे हैं। यह देख अच्छा नहीं लगा।
आईएएस वैशाली शर्मा का मानना है कि जब आप ऑफिस आते हैं तो एक डेकोरम में आना होता है। प्रॉपर शूज पैंट-शर्ट पहनकर आना चाहिए। ताकि स्टाफ और आमजन में फर्क दिखाई दे सके। वैशाली शर्मा ने 27 अगस्त को ही नगर निगम हिसार में आयुक्त पद पर ज्वाइन किया है।

आईएएस वैशाली शर्मा का जीवन परिचय (IAS Vaishali Sharma Biography in Hindi)
वैशाली शर्मा मूलरूप से हरियाणा के अलीगढ़ की रहने वाली है। हरियाणा कैडर में साल 2017 बैच की आईएएस अधिकारी हैं।
यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा पास करने के बाद आईएएस वैशाली शर्मा को पुन्हाना (मेवात) में एसडीएम पद पर पहली पोस्टिंग मिली थी।
आईएएस डॉ. वैशाली शर्मा ठीक से सुन नहीं सकती। हियरिंग डिसएबल्ड कैटेगरी में साल 2016 में इन्होंने यूपीएससी में पहली रैंक हासिल की थी।
आईएएस डॉ. वैशाली शर्मा के पिता ग्रामीण बैंक मैनेजर पद से रिटायर हो चुके हैं। मां नीलम शर्मा आईटीआई की डायरेक्टर हैं।
आईएएस अफसर वैशाली शर्मा की बहन डॉ. विशाखा शर्मा गाइनोक्लॉजिस्ट हैं। भाई रूपेश शर्मा ने एमबीबीएस किया है।
भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी डॉ. वैशाली शर्मा हिसार नगर निगम आयुक्त से पहले नारायणगढ़ एसडीएम, गुरुग्राम, फरीदाबाद नगर निगम में अतिरिक्त आयुक्त पद पर सेवाएं दे चुकी हैं।
डॉ. वैशाली शर्मा ने 10वीं कक्षा में 86 और 12वीं कक्षा में 80 फीसदी अंक हासिल किए थे। जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने के बाद मथुरा के अस्पताल में सेवाएं दी।












Click it and Unblock the Notifications