'पाकिस्तानी' वाले बयान को लेकर बीजेपी की टिकटॉक स्टार ने मांगी माफी, जानिए क्या था पूरा मामला

Recommended Video

    Sonali Phogat को Bharat Mata Ki Jai पर सियासत भारी पड़ गई, देखें Video | वनइंडिया हिंदी

    हिसार। आदमपुर विधानसभा सीट से बीजेपी की उम्मीदवार व टिकटॉक पर चर्चा बटोरने वालीं सोनाली फोगाट एक बार फिर चर्चाओं में है। इस बार वजह है उनका बयान। दरअसल, सोनाली ने एक जनसभा के दौरान 'भारत माता की जय' ना बोलने वालों को 'पाकिस्तानी' कह दिया है। उनके इस बयान के बाद विवाद हो गया। अब उन्होंने एक वीडियो जारी कर अपने बयान पर खेद जताया और माफी मांगी है।

    BJP candidate Sonali Phogat apology for her controversial statement

    क्या था मामला
    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं सोनाली फोगाट मंगलवार को बालसमंद में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से भारत माता की जय बोलने को कहा। जब कुछ लोगों ने ऐसा नहीं किया तो वह भड़क गईं और कहने लगीं कि पाकिस्तान से आए हो क्या? इतना ही नहीं सोनाली फोगाट ने यह भी कहा कि जो भारत माता की जय नहीं बोल पाए उनका वोट किसी काम का नहीं है। बता दें कि सोनाली फोगाट के इस बयान के बाद विवाद हो गया है।

    अब मांगी माफी
    इस बयान के बाद उठे विवाद पर अब सोनाली ने माफी मांगी है। उन्होंने बयान पर खेद जताते हुए कहा कि, 'मैं बालसमंद गांव की बेटी हूं। यहां सभा के दौरान जब मैंने भारत माता की जय बोला तो वहां मौजूदा कुछ लड़कों ने भारत माता की जय नहीं बोला। मैंने कहा कि क्या तुम पाकिस्तान से आए हो। अगर ऐसा कहने पर किसी की भावना को ठेस पहुंची तो मैं माफी मांगती हूं।' इससे आगे सोनाली फोगाट ने कहा कि मैंने जो कहा उसका मकसद सिर्फ उन युवाओं को समझाना था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+