हिमाचल के युवक की सऊदी में हुई मौत, शव लाने के लिए सुषमा स्वराज से गुहार
शिमला। करीब दो साल पहले नौकरी की तालाश में विदेश गए हिमाचल प्रदेश के एक युवक के परिजनों को क्या पता था, कि उनका लाडला जिंदा वापिस नहीं लौट पायेगा। अब अपने बेटे के शव को वापिस लाने के लिए इस परिवार को जद्दोजहद करनी पड़ रही है। सरकारी मदद की आस में यह परिवार भटक रहा है।

मामला हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के हरोली इलाके के पंजावर के रहने वाले एक युवक का है। जो रोजी रोटी की तालाश में दो साल पहले सऊदी अरब गया था। लेकिन उसकी वहां पिछले दिनों मौत हो चुकी है। उसके शव को भारत लाने के लिए परिवार आस लगाए बैठा है। जबकि विदेश में अभी तक औपचारिकताएं ही पूरी नहीं हुई हैं। जिससे शव को वापिस लाने का मामला लटका है। बताया जा रहा है कि जिला ऊना के हरोली इलाके के पंजावर के 23 वर्षीय राकेश कुमार पुत्र ओम प्रकाश मात्र 2 वर्ष पहले ही आजीविका कमाने की आस में सऊदी अरब के रियाद में गया था। जहां पर वह ड्राइवर की नौकरी करता था।
राकेश के परिजनों ने बताया कि 10 मार्च को उन्हें विदेश से राकेश के दोस्त का फोन आया कि उनके बेटे की मौत हो चुकी है। यह सुनकर उनका पूरा परिवार सकते में आ गया। उन्होंने इसकी सूचना पाते ही आगामी कार्रवाई करते हुए इसके बारे में ऊना के डीसी, एसपी, हरोली के एसडीएम, सांसद अनुराग ठाकुर व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मेल करके राकेश के शव को भारत लाने की गुजारिश की। बताया कि सांसद अनुराग ठाकुर व सुषमा स्वराज के कार्यालय द्वारा उन्हें आगामी कार्रवाई की सूचना दी गई है। पिछले कई दिनों से राकेश के पिता ओम प्रकाश, माता आशा देवी व बहन बलविन्दर कौर का रो-रो कर बुरा हाल है और वे अपने चहेते के शव को घर लाने के लिए तरस रहे हैं। ताकि उसका अंतिम संस्कार किया जा सके।












Click it and Unblock the Notifications