कौन हैं IPS सतवंत अटवाल त्रिवेदी, हिमाचल की पहली महिला, जिन्हें मिला राष्ट्रपति पुलिस मेडल

केंद्र सरकार ने आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी को राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित किया है। 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी सतवंत अटवाल त्रिवेदी हिमाचल प्रदेश की पहली महिला अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हैं।

Who is Satwant Atwal Trivedi IPS

Who is Satwant Atwal Trivedi IPS: भारत सरकार ने 26 जनवरी से एक दिन पहले राष्ट्रपति पुलिस पदक की घोषणा की है। इन नामों में हिमाचल के पांच पुलिस अफसर शामिल हैं। आईपीएस और हिमाचल की एडीजीपी सतवंत अटवाल त्रिवेदी विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक पाने वाली हिमाचल प्रदेश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बन गई हैं। सतवंत अटवाल त्रिवेदी 1996 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं। इसके अलावा सतवंत अटवाल त्रिवेदी राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में जाने वाली पहली महिला आईपीएस अधिकारी भी हैं। वह वर्दी में महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर अपनी आवाज उठाने के लिए जानी जाती हैं।

बिलासपुर की रहने वाली हैं सतवंत अटवाल त्रिवेदी

बिलासपुर की रहने वाली हैं सतवंत अटवाल त्रिवेदी

सतवंत अटवाल त्रिवेदी वर्तमान में राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो और जेल विभाग के एडीजीपी हैं। सतवंत अटवाल त्रिवेदी बिलासपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने बिड्स कॉलेज शिमला से पढ़ाई की है। ऑकलैंड स्कूल से स्कूली शिक्षा ली है। सतवंत अटवाल त्रिवेदी क्लीनिकल साईकोलॉजी में गोल्ड मेडेलिस्ट भी हैं। इसके अलावा सतवंत अटवाल त्रिवेदी अमेरिकी का टॉप जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) की एकेडमी से डिप्लोमा भी किया है।

पति भी हैं आईपीएस अफसर

पति भी हैं आईपीएस अफसर

सतवंत अटवाल त्रिवेदी के पति भी आईपीएस अफसर हैं। वो भी सेम 1996 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। सतवंत अटवाल नेशनल पुलिस एकेडमी में भी पोस्टेड रह चुकी हैं। साल 2012 में सतवंत अटवाल को पुलिस पदक से नवाजा गया था। सतवंत अटवाल त्रिवेदी ऊना पुलिस अधीक्षक के रूप में जिले की कमान संभालने वाली पहली महिला अधिकारी भी थीं।

सतवंत अटवाल के पिता भी थे IAS अफसर

सतवंत अटवाल के पिता भी थे IAS अफसर

बता दें कि सतवंत अटवाल के पिता भी आईएएस अफसर थे। एक इंटरव्यू में सतवंत अटवाल ने बताया था कि जब वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी तो उनके प्रोफेसर ने उन्हें बताया था कि हिमाचल में कोई भी महिला पुलिस अफसर नहीं है। इसी के बाद से सतवंत अटवाल को विल सर्विसेज में जाने के बारे में फैसला किया है। वर्तमान में सतवंत अटवाल हमीरपुर में पेपर लीक कांड की भी जांच में लगी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+