सुखविंदर सिंह सुक्खू के हिमाचल का CM बनने पर क्या बोलीं प्रतिभा वीरभद्र सिंह, जो कर रहीं थीं इस पद की मांग
सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल का नया सीएम बनाया जा रहा है। प्रतिभा वीरभ्रद सिंह जो सीएम पद की मांग कर रही थीं उन्होंने भी सुक्खू को सीएम बनाए जाने पर रिएक्शन दिया है।

सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। रविवार को सुक्खू सीएम पद की शपथ लेंगे। सुक्खू को सीएम बनाए जाने की घोषणा के बाद प्रदेश के राज्य नेताओं ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाए जाने की बधाई दी। उन्हें बधाई देने वालों में राज्य पार्टी प्रमुख प्रतिभा वीरभद्र सिंह भी शामिल थीं।
याद रहे प्रतिभा वीरभद्र सिंह हिमाचल में कांग्रेस को जीत मिलने के बाद से ही स्वयं को सीएम पद की दावेदार बताते हुए सीएम की कुर्सी के लिए दावा कर रही थीं1वहीं शनिवार को उनके समर्थकों ने भी प्रतिभा सिंह को मुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर हंगामा किया। हालांकि शनिवार को पार्टी ने सुक्खू को प्रदेश का नया सीएम बनाने का ऐलान करते हुए सारी अटकलों पर विराम लगा दिया। आइए जानते हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू को सीएम बनाए जाने पर क्या बोलीं प्रतिभा वीरभद्र सिंह ?
प्रतिभा वीरभद्र सिंह ने कहा 'हम कांग्रेस आलाकमान के फैसले को स्वीकार करते हैं। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब उनके समर्थकों को शिमला में विरोध प्रदर्शन किया जिसका वीडियो सामने आया। प्रतिभा के समर्थकों ने ये प्रदर्शन उस समय किया जब शनिवार को मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला करने के लिए कांग्रेस की नई विधायक दल की बैठक हुई थी।
हिमाचल के दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और मंडी से लोकसभा सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा था कि कांग्रेस ने "दिवंगत वीरभद्र सिंह के नाम पर यह चुनाव जीता है, पार्टी उनके परिवार की उपेक्षा नहीं कर सकती। वो ही सीएम पद की सही हकदार हैं और उन्हें ही मुख्यमंत्री की कुर्सी दी जानी चाहिए।
सुखविदंद सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने उन्हें बधाई दी और स्वीकार किया कि वह इस सम्मान के 'हकदार' हैं। उन्होंने कहा सुखविंदर सुक्खू ने कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी आजीवन प्रतिबद्धता और उनके योगदान को मान्यता मिलने के वे हकदार हैं।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बताया कि रविवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। उन्होंने कहा हम बहुत अच्छी सरकार चलाएंगे।
वहीं हिमाचल कांग्रेस ने शनिवार को सुक्खू को हिमाचल का अगला सीएम बनाने की सूचना देते हुए ट्टीट किया था जिसमें लिखा था कांग्रेस आलाकमान और विधायक दल की बैठक में हुई चर्चा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू जी हिमाचल के अगले मुख्यमंत्री होंगे।












Click it and Unblock the Notifications