'कश्मीर से PM मोदी ने समाप्त की धारा 370', शिमला में बोले सीएम पुष्कर सिंह धामी
Lok Sabha Election 2024: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला पहुंचे। यहां बीजेपी के प्रत्याशी सुरेश कुमार कश्यप के पक्ष में उत्तराखंड प्रवासियों को संबोधित किया। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि आज देश में ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं जिनके बारे में सोचा नहीं जाता था। कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गई।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की आजादी के बाद से ही कश्मीर से धारा 370 को हटाने की प्रतीक्षा थी। जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने हटाया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में सीएए लागू करने के साथ ही तीन तलाक की प्रथा को समाप्त किया गया।

उन्होंने कहा कि आंतरिक दृष्टि से भारत को सशक्त बनाना हो या बाहरी रूप से सशक्त बनाना हो। सभी काम प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में किए गए। पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जहां यूसीसी लागू किया गया है। नकल को रोकने के लिए सख्त नकलरोधी कानून बनाया गया है।
सीएम धामी ने कहा कि कुछ लोग उत्तराखंड में लैंड जिहाद के नाम पर सरकारी भूमि पर कब्जा कर रहे थे। जिसे हमने मुक्त कराया। कुछ लोगों ने हल्द्वानी में उपद्रव करने की कोशिश की। आज सभी उपद्रवी वहां हैं जहां उन्हें होना चाहिए था। उत्तराखंड में उपद्रव करने वालों की कोई जगह नहीं है।
आज उत्तराखंड के एक कोने को दूसरे कोने से जोड़ने का काम हो रहा है। उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधा का विकास हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में हिमालयी राज्यों का तेजी से विकास हो रहा है। पीएम मोदी के कुशल मार्गदर्शन में मानसखण्ड के मंदिरों का भी विकास किया जा रहा है। वो देश के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने जोलीकॉन्ग का दौरा किया।












Click it and Unblock the Notifications