हिमाचल प्रदेश में स्थगित हुई यूनिवर्सिटी और SPU की परीक्षाएं, बारिश से पिछले 24 घंटे में गई 11 लोगों की जान

Himachal Pradesh News: मूसलाधार बारिश और भूस्खलन की घटनाओं ने हिमाचल प्रदेश में कहर बरपाया हुआ है। पिछले 24 घंटे में दो मासूम बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 5 नेशनल हाईवे सहित 709 सड़कें भी बंद हो गई हैं। भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 23 और 24 अगस्त को होने वाली पोस्ट ग्रेजुएशन और बीएड की परीक्षाओं को फिलहाल के लिए स्थगित कर दिया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला विश्वविद्यालय ने मौसम की स्थिति को देखते हुए किया है। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना (नोटिस) जारी की है।

Himachal Pradesh News

इसके अलावा विश्वविद्यालय में दो दिन कक्षाएं नहीं चलेंगी। साथ ही मुख्य लाइब्रेरी भी बंद रहेगी। बारिश की संभावना को देखते हुए सरदार पटेल विश्वविद्यालय, मंडी ने भी 23 और 24 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यूनिवर्सिटी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा स्थगित करने का फैसला छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखने हुए उप-आयोग द्वारा किया गया था।

बताया कि, 23 और 24 अगस्त को होने वाली परीक्षाओं के लिए जल्द ही नई तारीख का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, 25 अगस्त को और आगे की तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं के शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। एसपीयू के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, शेष परीक्षाएं 25 अगस्त, 2023 से शुरू होने वाली वर्तमान समय सारिणी के अनुसार आयोजित की जाएंगी।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई हुई है। पिछले 24 घंटे में बारिश-भूस्खलन की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 5 नेशनल हाईवे समेत 709 सड़कें भी बंद हो गई। बीती रात बिलासपुर में 181 एमएम बारिश हुई जबकि शिमला में 132 एमएम बारिश हुई। मौसम विभाग ने शिमला समेत कई जिलों में बाढ़ का खतरा भी जताया है।

खबरों के मुताबिक, 13 अगस्त से अब तक शिमला में बारिश और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है। इनमें से 17 लोगों की मौत समर हिल इलाके में हुए भूस्खलन में हुई, जबकि पांच की जान फागली और दो की कृष्णा नगर में हुए भूस्खलन के चलते हुई थी। वहीं, अब बलदेयां इलाके में एक कच्चे घर में झालो नामक प्रवासी और उनकी पत्नी राजकुमारी का शव मिला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+