हिमाचल प्रदेश में ITBP की जिप्सी सतलुज नदी में गिरी, दो जवान लापता, रेस्क्यू जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में मंगलवार की सुबह आईटीबीपी (ITBP) का वाहन हादसे का शिकार हो गया। यह हादसा किन्नौर जिले के स्पीलो के समीप हुआ, जब आईटीबीपी 17वीं बटालिया का एक जिप्सी सड़क से उतरकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। वहीं, खबर आ रही है कि जिप्सी में सवार आईटीबीपी के दो जवान लापता हो गए, जिनकी तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

Recommended Video

    Himachal के Kinnaur में सतलुज नदी में गिरी ITBP की गाड़ी , 2 जवान बहे | वनइंडिया हिंदी
    Two ITBP personne missing after an ITBP vehicle rolled down into Sutlej river in Kinnaur district of Himachal Pradesh

    मिली जानकारी के मुताबिक, आईटीबीपी की यह जिप्सी सीएचओ 1 जीएस 5408 आईटीबीटी रिकांगपिओ से हुर्लिंग बेस कैंप की ओर जा रही थी। तभी स्पीलो के पास ढांक से जीप 100 मीटर नीचे सतलुज में जा गिरी। जीप में अरुणाचल प्रदेश के राइफलमैन नीमा ढोंढुप और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर निवासी कांस्टेबल प्रदीप कुमार बैठे थे। दोनों जीप डूबने के बाद से लापता हैं। आशंका जताई जा रही है कि नदी के तेज बहाव में दोनों जवान बह गए हैं। दो टीमें उन्हें तलाश कर रही हैं।

    तलाशी अभियान में पुलिस और आईटीबीपी की टीमें लगाई गई हैं। वहीं, किन्नौर जिले के एसपी एसआर राणा ने बताया कि आईटीबीपी की गाड़ी सतलुज नदी में गिरने के बाद से आईटीबीपी के दो जवान गायब है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले एक राइफलमैन नीमा ढोढुप और हिमाचल प्रदेश के ड्राइवर प्रदीप कुमार शामिल हैं। बता दें कि हादसे के बाद वाहन सतलुज नदी के किनारे पर पहुंच गया, लेकिन दोनों जवान अभी भी लापता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+