हिमाचल: 200 फीट गहरी खाई में गिरा ट्रक, 3 लोगों की मौत
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां 200 फीट गहरी खाई में एक ट्रक गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सिरमौर में एक टाटा 407 राजपुर से बनोर की तरफ जा रहा था। अचानक बनौर के पास ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिर गया। ट्रक गिरने की आवाज सुनकर मौके पर आस-पास के लोगों आ गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को कड़ी मकश्त के बाद गहरी खाई से बहार निकाला ओर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हादसे में सुंदर सिंह (26), राहुल (26), और धीरज (25) की मौत हो गई। तीनों सुनोग के रहने वाले बताये जा रहे है। हादसे के बाद सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचे विधायक सुखराम चौधरी ने तीनों मृतकों के परिजनों को 20-20 हजार रूपए की फौरी राहत प्रदान की। पांवटा साहिब के डीएसपी प्रमोद चौहान ने बताया कि बनोर सड़क पर एक ट्रक के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications