मनाली से था श्रीदेवी को प्यार, बेटी के साथ यहां छुट्टियां मनाने की ख्वाहिश रही अधूरी

Recommended Video

    Sridevi की Shimla वाली ख्वाहिश जो रह गई अधूरी | वनइंडिया हिंदी

    शिमला। सिल्वर स्क्रीन पर राज करने वाली श्रीदेवी के दुबई में आकस्मिक निधन से पूरा देश शोक में डूबा है। इससे हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मनाली से श्रीदेवी की यादें जुड़ी हुई हैं। यही वजह है कि मनाली के लोग उनके निधन से शोक में डूबे हैं।

    This place is associated with Sridevi memory in Shimla

    हिमाचल के प्रसिद्ध लोक गायक ठाकुर दास राठी ने तो श्रीदेवी पर एक गाना भी गाया है, जो बेहद हिट हुआ। दरअसल रूप की रानी श्रीदेवी का मनाली से बेहद करीबी रिश्ता रहा है। बेटी की डेब्यू फिल्म धड़क की शूटिंग के बाद उनका मनाली में छुट्टियां मनाने का प्लान था। सबसे पहले श्रीदेवी 1983 में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता जितेंद्र के साथ हिम्मतवाला फिल्म की शूटिंग के लिए मनाली आई थीं। इसके बाद 1992-93 में सुपर स्टार सलमान खान के साथ चांद का टुकड़ा फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पर्यटन नगरी आईं।

    This place is associated with Sridevi memory in Shimla

    बागवानी क्षेत्र में अवार्ड ऑफ एक्सीलेंसी से नवाजे गए नकुल खुल्लर का कहना है कि उनके पिता अनिल खुल्लर की फिल्म निर्माता सावन कुमार टॉक से घनिष्ठता के चलते उनके बुलावे पर सेट पर श्रीदेवी से भी मिलने का उन्हें मौका मिला। वह बेहद मिलनसार मिजाज तथा मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य पर मोहित थीं। पंद्रह दिन तक फिल्म की शूटिंग के बाद जब सारी यूनिट मुंबई लौट गई, उसके बाद भी श्रीदेवी मनाली की खूबसूरती का लुत्फ उठाने के लिए करीब एक सप्ताह तक यहीं रहीं। इस दौरान वह सोलंगनाला, नग्गर और ढुंगरी समेत कई स्थानों पर गई।

    This place is associated with Sridevi memory in Shimla

    नकुल खुल्लर का कहना है कि बेटी जाह्नवी की पहली फिल्म धड़क की शूटिंग पूरी होने के बाद वह मनाली में छुट्टियां मनाने का प्लान कर चुकी थीं, लेकिन उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। स्थानीय कोआर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि श्रीदेवी के मनाली से लगाव के चलते मनालीवासी भी उनके निधन से सदमे में हैं। हिमाचल में दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी के नाम से एक गाना मेरी 'श्रीदेवी कौखे चली तू' गाना भी गाया गया है। इस गाने को लोक गायक ठाकुर दास राठी ने लिखा और गाया है। इसी गाने के बाद ठाकुर दास राठी को हिमाचल में पहचान मिली। अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन से लोक गायक ठाकुर दास राठी भी बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि श्रीदेवी के नाम वाले गाने से ही उन्हें फैंस का प्यार मिला है, लेकिन रविवार की सुबह उनके निधन की खबर से वह स्तब्ध रह गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+