हिमाचल: चलते-चलते गहरी खाई में गाड़ियों के गिरने से 13 की मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को लगातार दूसरी सड़क दुर्घटना में छह और लोगों की मौत हो गई। इससे पहले सुबह सिरमौर में हुये सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई थी।

Thirteen killed in two accident in Himachal Pradesh

दूसरा सड़क हादसा रविवार को जिला शिमला में ठियोग हाटकोटी सड़क मार्ग पर शिमला से करीब 42 किमी दूरी पर ठियोग व छैला के बीच खोलगली के पास हुआ। एक जेन एस्टिलो कार करीब 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार सभी 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में चार पुरुष व दो महिलायें हैं।

Thirteen killed in two accident in Himachal Pradesh

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार में सवार 6 लोग जड़ोग-साहली से क्यार की तरफ जा रहे थे। खोलगली के पास कार के साथ भयानक हादसा हो गया। पुलिस को अभी तक सिर्फ एक मृतक की पहचान उसके आधार कार्ड से हो पाई है। मृतक का नाम जयकिशन (22) है। इस आधार कार्ड की मदद से ही वह बाकी लोगों के परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश कर रही है।

सूचना मिलते ही ठियोग पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। गाड़ी में सवार सभी लोग सुन्नी के निवासी बताए जा रहे हैं और क्यार की ओर जा रहे थे। खोल गली में जिस जगह पर यह कार गिरी है, उस स्थान पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। शवों को खाई से बाहर निकाल लिया गया है और पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है। अभी हादसे का कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

Thirteen killed in two accident in Himachal Pradesh

सिरमौर में खाई में गिरी बस
रविवार को सिरमौर जिला के राजगढ़ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक प्राइवेट बस गहरी खाई में गिर गई जिससे बस में सवार करीब सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों की तादाद बढ़ने का अंदेशा जताया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+