Himachal Pradesh Tashigang दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र, 100 फीसद मतदान, ओवरऑल 74 % का अनुमान
Tashigang Highest Polling Station है। दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में शनिवार को 98.085 फीसद मतदान हुआ है। Tashigang Highest Polling Station In World Himachal Pradesh Assembly Elections 2022
Himachal Pradesh Assembly Election 2022 में मतदाताओं के बीच खासा उत्साह दिखा। Tashigang दुनिया का सबसे ऊंचा मतदान केंद्र है। दुर्गम इलाकों से गुजरने के बाद यहां मतदान के लिए जाने वाले मतदाताओं में भी खासा उत्साह देखा गया। किन्नौर जिले में स्थित इस वोटिंग केंद्र पर 98 फीसद से अधिक मतदान हुआ।

टशीगंग में 100 फीसद वोटिंग
हिमाचल प्रदेश की सभी 68 सीटों पर मतदान के बारे में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय के मीडिया विंग में संयुक्त निदेशक महेश पठानिया ने कहा, मतदान अभी भी जारी है, ओवरऑल लगभग 66 % मतदान दर्ज किया गया। अंत तक कुल मतदान बढ़कर लगभग 74 % होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि सभी प्रखंडों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। पोलिंग पार्टियां पूरी तरह से तैयार थीं। हिमाचल प्रदेश के टशीगंग में 100 फीसद मतदान हुआ है।

दुनिया के सबसे ऊंचे केंद्र के वोटर्स का उत्साह
हिमाचल में वोटर्स के उत्साह का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक ओर लोग बर्फ पर चलकर वोट डालने जा रहे हैं तो दूसरी ओर विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र Tashigang पर भी लोग काफी संख्या में पहुंचे।
टशीगंग में 98 फीसद से अधिक मतदान
विश्व के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र टशीगंग में मतदाताओं की संख्या तो सैकड़ों-हजारों में नहीं है, लेकिन दुनिया के सबसे ऊंचे मतदान केंद्र पर ऐतिहासिक तरीके से मतदान हुआ है। महेश पठानिया के बयान से पहले ANI की रिपोर्ट में बताया गया कि महज 52 मतदाताओं वाले मतदान केंद्र टशीगंग में 98.085 फीसदी मतदान हुआ। लोगों ने लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
Tashigang आदर्श मतदान केंद्र
15,256 फीट की ऊंचाई पर स्थित टशीगंग मतदान केंद्र पर वरिष्ठ नागरिकों और विकलांग मतदाताओं के लिए मतदान के बंदोबस्त किए गए थे। वोटिंग आसान बनाने के लिए इसे आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया था।
- वोट डालने वाले कुल मतदाता 55,92,828
- 412 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
- कुल मतदाताओं में से 27,37,845 महिलाएं
- हिमाचल प्रदेश में पुरुष वोटर्स की संख्या 28,54,945
- थर्ड जेंडर के वोटर्स 38
- सभी पार्टियों को मिलाकर कुल 24 महिला उम्मीदवार लड़ रहीं चुनाव
- सुचारु वोटिंग के लिए कुल 7,881 मतदान केंद्र (7,235 (ग्रामीण) और 646 (शहरी ) पोलिंग बूथ बनाए गए
- कांगड़ा जिले में सबसे अधिक 1,625 मतदान केंद्र
- लाहौल-स्पीति जिले में सबसे कम 92 पोलिंग बूथ बनाए गए
- 50 हजार सरकारी कर्मचारियों को चुनाव ड्यूटी मिली।
- पूरे हिमाचल प्रदेश में 25,000 से अधिक पुलिस अधिकारी भी तैनात किए गए।
किन पार्टियों के बीच मुकाबला, 40 साल का इतिहास बदलेगा ?
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मुख्य लड़ाई सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच है। महज 68 सीटों वाली विधानसभा में यूं तो 40 साल से हिमाचल में हर पांच साल के बाद सरकार बदलती रही है, लेकिन भाजपा 1982 के बाद से हर पांच साल में सत्तारूढ़ पार्टी के बदलने वाला इतिहास दरकिनार कर इस बार सत्ता बरकरार रखना चाहती है। कांग्रेस अपनी '10 गारंटियों' पर भरोसा कर रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) भी अपनी छाप छोड़ने को तैयार है। AAP सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सत्तारूढ़ भाजपा के लिए चुनौती एंटी-इनकंबेंसी से बचने और पांच साल में सरकार बदलने के चलन को बदलने की होगी।
BJP-कांग्रेस के अलावा कौन सी पार्टियां
इन तीनों पार्टियों के अलावा बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) और राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी (आरडीपी) जैसी पार्टियां भी चुनावी मैदान में हैं।
मुख्यमंत्री किस सीट से ताल ठोक रहे
वर्तमान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सेराज विधानसभा सीट से ताल ठोक रहे हैं। कांग्रेस के चेतराम ठाकुर और आप उम्मीदवार गीता नंद ठाकुर सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इसी सीट पर महिंदर राणा माकपा उम्मीदवार हैं।
कांग्रेस प्रमुख का चुनावी मुकाबला
कांग्रेस की हिमाचल इकाई के प्रमुख मुकेश अग्निहोत्री ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र से अपना पांचवां चुनाव लड़ रहे हैं। यहां भाजपा ने रामकुमार को मैदान में उतारा है। AAP ने रविंदर पाल सिंह मान को उम्मीदवार बनाया है। हमीरपुर में भाजपा के नरिंदर ठाकुर, कांग्रेस के पुष्पेंद्र वर्मा और AAP के सुशील कुमार सरोच के बीच मुकाबला हो रहा है।
पांच साल पहले के चुनाव नतीजे
बता दें कि 2017 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने हिमाचल विधानसभा की 68 सीटों में से 44 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस सिर्फ 21 सीटें हासिल करने में सफल रही थी।












Click it and Unblock the Notifications