शादी के बाद बीवी को फिर आई प्रेमी की याद तो साथ बिताई रात, पति ने किया कुछ ऐसा

Recommended Video

    Shimla में Wife ने की Lover से मुलाकात तो Husband ने किया ये काम । वनइंडिया हिंदी

    शिमला। हिमाचल के कांगड़ा में पति से शादी के बावजूद पत्नी के कुछ महीनों बाद प्रेमी के पास लौट जाने का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। खास बात ये रही कि अपने प्रेमी के पास वापस लौटने में पति ने पत्नी का साथ दिया। पति पत्नी की शादी पांच माह पहले ही हुई थी। हालांकि शादी के बाद भी पत्नी अपनी प्रेमी को नहीं भुला सकी। पति ने उसकी परेशानी समझी और प्रेमी के साथ पत्नी के घर बसाने की राह आसान कर दी।

    कांगड़ा के जयसिंहपुर का मामला

    कांगड़ा के जयसिंहपुर का मामला

    दरअसल मामला जिला कांगड़ा के जयसिंहपुर का है जहां, करीब पांच माह पहले एक युवती की शादी पास ही के गांव के युवक से हुई थी। करीब पांच माह तक तो सबकुछ ठीक चलता रहा। विवाहित युवती पांच माह बाद पिछले दिनों अपने मायके वापस लौटी तो युवती ने अपने घर वालों की गैर मौजूदगी में अपने प्रेमी को घर बुला लिया और करीब तीन दिनों तक प्रेमी के साथ युवती बंद कमरे में रही। बताया जा रहा है कि युवती ने उस समय लोकलाज के डर से उसकी मर्जी के खिलाफ परिवार वालों की ओर से की जा रही शादी का विरोध तो नहीं किया, लेकिन पांच माह बाद जब अपने मायके पहुंची तो उसका मन बदल गया।

     तीन दिन तक प्रेमी के साथ अकेले रही पत्नी

    तीन दिन तक प्रेमी के साथ अकेले रही पत्नी

    प्रेमी तीन दिन से घर पर ठहरा है इसकी भनक गांव के लोगों को लग गई। हुआ यूं कि प्रेमी युवक अपनी विवाहित प्रेमिका से मिलने मोटरसाइकल पर आया था, व गांव के बाहर अपने वाहन को खड़ा कर प्रेमिका के पास आ गया। जब तीन तक गांव वालों को लावारिस मोटरसाइकल के मालिक का पता नहीं चल पाया तो लोगों ने छानबीन शुरू की व कुछ यवुकों का शक विवाहिता की ओर गया तो गांव के लोगों ने पंचायत को साथ लेकर घर की तालाशी ली जिसमें युवक घर के अंदर मिला।

    पति ने प्रेमी के हाथ में थमाया बीवी का हाथ

    पति ने प्रेमी के हाथ में थमाया बीवी का हाथ

    उसके बाद प्रेमी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस थाने पहुंच कर युवक ने पुलिस को सारी बात बताई तो पुलिस वालों ने भी हो रहे हंगामें से छुटकारा पाने के लिये विवाहिता के ससुराल वालों, मायके व प्रेमी को एक साथ थाने बुला लिया। साथ में विवाहिता का पति भी मौका पर पहुंच गया। स्थानीय पंचायत और पुलिस के हस्तक्षेप से ससुराल, मायके वाले और प्रेमी लडक़े के घर वालों को बुलाकर लंबी माथापच्ची की गई। दिलचस्प बात यह रही कि विवाहित युवती ने समाज के सामने अपनी हिम्मत नहीं हारी व अपने फैसले पर अडिग रही। काफी माथापच्ची करने के बाद कोई फैसला लेना चाहा तो विवाहिता ने पति के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। युवती की जिद ने सभी को हैरान कर दिया। आखिरकार पति ने ही आगे बढकर पत्नी का हाथ प्रेमी को थमाने का फैसला कर लिया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+