हिमाचल: कोटखाई गैंगरेप मर्डर के बाद एक और युवती की हत्या पर पुलिस के खिलाफ बवाल
शिमला। कोटखाई गैंगरेप मर्डर केस में पहले ही हिमाचल पुलिस बदनामी झेली रही है। अब एक ओर मामला प्रदेश पुलिस के लिए बड़ी सिरदर्दी बनने जा रहा है। यहां बात हो रही है सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में एक लापता युवती की रहस्यमयी मौत के मामले का। युवती की मौत की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है। युवती कुछ दिनों से घर से लापता थी, लेकिन दो दिन पहले अचानक उसका शव पास ही के जंगल में मिला। हालांकि पुलिस पहले ही युवती की खोज कर रही थी। युवती एक समुदाय विशेष की है। जिसके चलते समुदाय विशेष के लोग अंदोलित हो उठे हैं।

पुलिस पर ढील बरतने का आरोप
महिला की मौत के मामले की जांच में सिरमौर पुलिस पर ढील बरतने का आरोप है। जिससे पांवटा के आसपास महौल पुलिस के खिलाफ महौल गरमाया है। दरअसलं पांवटा के पुरूवाला में लापता युवती के शव मिलने का मामला पेचीदा हो गया है। इस मामले में सिरमौर पुलिस की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। चूंकि ग्रामीणों के निशाने पर पुलिस ही है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मामले में पांच आरोपियों के बाकायदा नाम बताए गए,लेकिन पुलिस अभी तक उन्हें पकड़ नहीं पा रही है। इलाके के लोगों ने महापंचायत करने के बाद सैकड़ों लोगों ने पुलिस को दो टूक कहा है कि अगर 24 घंटे के अंदर जिन पांच आरोपियों के नाम पुलिस को बताए गए हैं, उन्हें नहीं पकड़ा गया तो वह डीसी सिरमौर के कार्यालय के बाहर डीएसपी सहित पांचों आरोपियों के पुतलों को जलाकर अपना रोष प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान युवती को इंसाफ दिलाने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए हैं। यहां पुलिस के खिलाफ लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि सोमवार को पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन ग्रामीण अब भी मानने को तैयार नहीं हैं। उनकी मांग है कि दूसरे आरोपी भी जब तक सलाखों के पीछे नहीं जाते, वह चुप नहीं बैठेंगे।

बिसरा फोरेसिंक लैब जुनगा भेजा गया शव
इस मामले में नाहन मेडिकल कॉलेज के सुपरिडेंटट के के पराशर ने बताया कि युवती के पोस्टमार्टम के दौरान शव 7 से 15 दिनों पुराना है। इसके अलावा हमने बिसरा फोरेसिंक लैब जुनगा भेज दिया है। उसकी रिपोर्ट आने पर ही बाकी के पहलुओं से तथ्य सामने आ पाएंगे। इस मामले में एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने बताया कि अभी इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। मंगलवार को भी शिमला से एक फॉरेंसिक की टीम जांच के लिए पांवटा पहुंची व सबूत जुटाए। गौरतलब है कि पांवटा के पुरुवाला की युवती 11 नवंबर को लापता हो गई थी। अगले दिन 12 नवंबर को परिजनों ने माजरा थाना में शिकायत दी व एक युवक पर किडनैपिंग का आरोप और हत्या की आशंका जताई। लेकिन पुलिस युवती की तालाश नहीं कर पाई व 25 नवंबर शनिवार को युवती की लाश जंगल से बरामद की गई। पुलिस ने आईपीसी की धारा 366 और 363 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

आरोपी न्यू शिमला का रहने वाला
उधर शिमला में मंगलवार को एक ओर रेप का मामला सामने आया है। शिमला की रहने वाली युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उससे रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी न्यू शिमला का रहने वाला है। पीडि़त युवती के अनुसार युवक 10 साल तक उससे रेप करता रहा। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने लड़की का मेडिकल करवाया है। इसके अलावा, युवती के कोर्ट में भी बयान दर्ज करवाए गए हैं। पुलिस फिलहाल आरोपी कि तलाश में जुटी है।












Click it and Unblock the Notifications