शक्की पति बीवी को ले गया जंगल, बोला- भालू के काटने से हुई मौत

शिमला। हिमाचल प्रदेश में एक पति ने अपनी पत्नी की शातिर तरीके से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद बेखौफ पति ने बहाना बना दिया कि पत्नी की भालू के हमले मौत हो गई है लेकिन पुलिस जांच के दौरान उसकी करतूत पकड़ी गई। पुलिस ने जांच में पाया कि महिला की मौत किसी जानवर के हमले से नहीं बल्कि चाकू मारे जाने से हुई है। पुलिस ने सख्ती से पूछताछ कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पति ने शक के आधार पर पत्नी की हत्या कर दी थी।

shimla husband killed his wife and blame beer to murder her

दरअसल, जिला शिमला के रामपुर सब डिविजन के तहत आने वाले बठारा गांव में तीन मई को एक दंपत्ति पर भालू के हमले की खबर आई थी, व इस हमले में महिला की मौत हो गई थी। तीन मई की शाम पुलिस चौकी सराहन को सूचना मिली थी कि सराहन के समीप बठारा के जंगल में भालू के हमले में एक महिला की मौत हो गई है जबकि उसका पति घायल है। घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगों द्वारा रामपुर के खनेरी चिकित्सालय लाया गया जबकि उसकी पत्नी जय कुमारी (21) तहसील व जिला रुकुम नेपाल के शव को पुलिस पोस्टमार्टम के लिए सराहन चिकित्सालय ले गई।

shimla husband killed his wife and blame beer to murder her

लेकिन इस दौरान जांच में पता चला है कि महिला की मौत भालू के हमले से नहीं हुई थी। बल्कि उसके ही पति ने उसकी हत्या की थी। इस बात का खुलासा महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है, जिस पर पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में नेपाली हरका बहादुर को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार रामपुर में मृतका के शव की जांच करने वाले डॉक्टर ने जांच के दौरान पाया कि जया की मौत भालू के हमले से नहीं हुई है बल्कि हत्या है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए आई.जी.एम.सी. शिमला रेफर कर दिया गया। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों ने पाया कि महिला की मौत भालू के हमले से नहीं बल्कि तेजधार हथियार से हुई है। इसके बाद शक के आधार पर झाकड़ी थाने में हरका बहादुर से पूछताछ हुई और इस दौरान उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए बताया कि उसने ही अपनी पत्नी की हत्या की है।

बताया जा रहा है कि हरका बहादुर को नेपाल से आए कुछ समय ही हुआ था और वह अपनी पत्नी पर शक करता था, जिस कारण उसने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के लिए मौके पर ले गई है। हरका बहादुर ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ जंगल सब्जी लाने गया था और उसी दौरान हथियार से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया तथा भालू के हमले की झूठी कहानी गढ़ दी लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने उसकी योजना पर पानी फेर दिया। पुलिस अधीक्षक शिमला ओमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+