महिला की मौत पर गुस्साई भीड़ ने बस को फंकूा, पुलिस पोस्ट भी जलाया
शिमला। जिला कुल्लू के निरमंड में आज एक बस ने महिला को कुचल दिया। जिससे गुस्साए लोगों की भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं गुस्साई भीड़ ने पास ही बनी पुलिस पोस्ट को भी जला दिया। भारी बवाल से इलाके में तनाव की स्थिति बरकरार है। हालात पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल मंगवाए गए हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार को निरमंड बस अड्डे के पास अचानक उस समय अफरा तफरी मच गई। जब सड़क पर गुजर रही महिला को तेज गति से जा रही प्राईवेट बस ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे महिला की मौका पर ही मौत हो गई। मामले की खबर आसपास के लोगों को लगी तो गुस्साई भीड़ ने कुछ दूर आगे बस को घेर लिया। हालांकि माहौल बिगड़ता देख चालक मौका से फरार हो गया।
वहीं गुस्साई भीड़ ने बस को आग के हवाले कर दिया। बाद में निरमंड बस अड्डे के साथ की पुलिस गुमटी को भी लोगों ने आग लगा दी। वो तो गनीमत रही कि उस समय अंदर कोई पुलिस वाला नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है। प्रदर्शनकारी बस चालक को गिरफतार करने की मांग कर रहे हैं। इस बीच हालात पर काबू पाने के लिये अतिरिक्त सुरक्षा बल मौका पर भेजे गए हैं।
बताया जा रहा है कि मृतका निरमंड प्राथमिक स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मी थी और वह काफी समय से बीमार चल रही थी। मृतक महिला का नाम श्याम लता (58) बताया जा रहा है। घटना के बाद से बस चालक मौके से फरार है।












Click it and Unblock the Notifications