हिमाचल प्रदेश: सेना की वर्दी में घुसे सात आतंकी, पुलिस ने जारी किया हाईअलर्ट
शिमला। पंजाब से हिमाचल की ओर खंखार आंतकी संगठन जैश के कुछ आतंकी घुस आए हैं। इनकी तादाद सात बताई जा रही है व इनमें एक ऐसा भी है, जिसकी शक्ल सूरत उससे मिलती है जिसके बारे में पंजाब पुलिस ने पहले ही अलर्ट जारी कर रखा है। ताजा घटनाक्रम के बाद हिमाचल प्रदेश के पंजाब से सटे कांगड़ा जिला में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। पठानकोट से धर्मशाला व कांगड़ा की ओर आने वाले वाहनों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। चप्पे-चप्पे पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात हैं व हर आने जाने वाली वाहन की तालाशी ली जा रही है। कांगड़ा पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पंजाब पुलिस से संपर्क बनाए हुए है।

पंजाब पुलिस से मिले इनपुट के तहत कुछ आतंकी पठानकोट के रास्ते हिमाचल में प्रवेश करने की फिराक में हैं। हालांकि कांगड़ा जिले के अंदर एक छात्र ने करीब सात संदिग्धों को जो कि सेना की वर्दी में हैं, पठानकोट से धर्मशाला के रास्ते जा रही बस में बैठे देखा है। यह छात्र पठानकोट से धर्मशाला आ रहा था। उसी बस में यह संदिग्ध सवार हुए। छात्र ने इसकी सूचना धर्मशाला पुलिस थाना में दी है। उसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। छात्र ने धर्मशाला पुलिस थाना में दी जानकारी में बताया कि सुबह वह जब पठानकोट से हिमाचल की ओर आ रही बस में चढ़ा तो उसी बस में सात लोग सेना की वर्दी में में सवार हुए।

यह छात्र शाहपुर के पास पठानकोट से आ रही हिमाचल पथ परिवहन की बस में सवार हुआ। यह लोग पिछली सीट पर बैठे थे, उनके साथ वह भी बैठ गया व गगल के पास उतर गया। उसके कुछ देर बाद उसके व्हाट्सऐप नंबर पर उसके दोस्त ने एक मेसेज भेजा। इसमें दिल्ली में सात आतंकवादियों के ग्रुप की एंट्री को लेकर एक ऑडियो और फोटो था। छात्र का दावा है कि बस में बैठे सात संदिग्धों में से एक का चेहरा व्हाट्सऐप पर भेजे फोटो से पूरी तरह मिलता है। छात्र ने सारी सूचना धर्मशाला थाना में दी तो उसके बाद कांगड़ा में अलर्ट जारी कर दिया गया है। कांगड़ा के एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। कांगड़ा जिला की पंजाब से सटी सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि गगल के बाद यह लोग कहां उतरे। हम इस मामले में कोई कोताही नहीं बरतना चाहते।

इस बीच हिमाचल पुलिस के डीजीपी एस आर मरढ़ी ने भी स्थिती की समीक्षा के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली है। इससे पहले पठानकोट के भोआ के तारागढ़ इलाके में भी यह संदिग्ध बीती रात देखे गए थे। हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि हिमाचल में घुसने वाले सातों वर्दीधारी वही हैं, जो पठानकोट के इलाके में देखे गए। पंजाब पुलिस ने भी पठानकोट के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। बता दें कि पिछले दिनों खुफिया विभाग ने अलर्ट जारी किया था कि पंजाब, दिल्ली में जैश के कुछ संदिग्ध आतंकी घुस आए हैं। जो बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। जिसके बाद दिल्ली, पंजाब हाईअलर्ट पर है।
-
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Hazeena Syed: 'अपना ईगो अपने बॉयफ्रेंड वेणुगोपाल को दिखाओ', कौन हैं हजीना, जिसने लगाए अलका लांबा पर गंदे आरोप? -
US-Iran Talks: अमेरिका-ईरान में क्यों नहीं बनी बात? होर्मुज से न्यूक्लियर तक, इन 5 वजहों ने रोकी शांति की राह -
Iran US Talk Fail: फंस गया अमेरिका? शांति समझौते की जरूरत ईरान से ज्यादा ट्रंप को? 4 प्वाइंट्स में समझें












Click it and Unblock the Notifications