हिमाचल में 9वीं से ऊपर की सभी कक्षाओं की ऑफलाइन पढ़ाई शुरू हुई, शिक्षा मंत्री खुद गए स्कूल

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं।कक्षाओं को शुरू किए जाने के दौरान आज शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर खुद एक स्कूल पहुंचे। मंत्री ने राजधानी शिमला में एक स्कूल का जायज़ा लिया। इस दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा, "मैंने देखा है कि स्कूल खुलने से बच्चे बहुत खुश हैं। अध्यापक भी बच्चों को करीब पाकर अच्छा फील कर रहे हैं। अब स्कूल नियमित खुलेंगे। बच्चे रोजाना स्कूल आ सकते हैं।"

schools reopening in india

शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि, सरकार के निर्देशानुसार स्कूलों में कोरोना नियमों का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है।"
बता दिया जा कि, यहां की सरकार भी 12वीं का रिजल्ट जारी कर चुकी है। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा की थी। बोर्ड ने 14 जुलाई को प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट जारी करते हुए कहा कि, हिमाचल प्रदेश में 92.7% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड के नॉटिफिकेशन के मुताबिक, इस बार 12वीं की परीक्षा में 1,00,799 छात्र शामिल हुए थे। जिनमें से 92.7% छात्रों ने बाजी मारी। वहीं, कुल 702 छात्रों को कंपार्टमेंटल श्रेणी में रखा गया।

schools reopening in india

हिमाचल में इससे पहले साल 2019, 2020 में 12वीं की परीक्षा में 62.1% और 76.07% छात्र सफल हुए थे। सरकार ने बताया कि, विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org. पर जाकर चेक कर सकते हैं। 12वीं की परीक्षा में इस बार 3,679 छात्रों ने 90% से ज्यादा अंक हासिल किए। इस साल, COVID-19 महामारी के कारण बोर्ड परीक्षा प्रक्रिया बाधित हुई थी। इसलिए परिणाम कक्षा 10वीं के परिणाम, +1 परिणाम, प्रथम सत्र, द्वितीय सत्र, प्री-बोर्ड, आंतरिक मूल्यांकन और प्रेक्टिकल अंकों के आधार पर तैयार किया गया।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
1. बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।
2. होम पेज पर 'Result' टैब दिखाई देगा।
3. "12th result" लिंक पर क्लिक करें।
4. अपना रोल नंबर अंकित कर सर्च पर क्लिक करें।
5. आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा।
6. अपना रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+