कोरोना का कहर: हिमाचल प्रदेश में इस तारीख तक स्कूल-कॉलेज बंद, होली के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर रोक
शिमला। देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस का प्रपोक एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है। महाराष्ट्र में तो कोविड-19 के नए केस ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं राजधानी दिल्ली में भी मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। महामारी का असर अब हिमाचल प्रदेश पर भी गहराने लगा है। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश में एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थान 4 अप्रैल तक बंद कर दिए गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश की जयराम सरकार ने सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, तकनीकी संस्थानों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक हुई जिसमें कई कड़े फैसले लिए गए। बैठक में सीएम जयराम ने कहा कि स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, तकनीकी संस्थानों को बंद करना चाहिए, हालांकि वो कक्षाएं जिनके एग्जाम हो रहे हैं वो चालू रहेंगी। वहीं जिन शैक्षणिक संस्थानों में हॉस्टल हैं, उन्हें बंद करने की आवश्यकता नहीं है। लेकिन हॉस्टल में कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि अध्यापकों सहित महाविद्यालय और स्कूल का स्टाफ नियमित रूप अपने संस्थानों में आना जारी रखेगा।
बैठक के बाद सीएम जयराम ठाकुर ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंदिरों में लंगरों, भजन कीर्तन, हवन पर अभी रोक लगाई गई है। ज्यादा टेस्टिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। कल के बाद 1 सप्ताह के लिए हम स्कूल बंद कर रहे हैं। अगले निर्देश तक आउट डोर कार्यक्रमों में 200 और इनडोर कार्यक्रमों में सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों के उपस्थिति को अनुमति दी जाएगी। धर्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को सिर्फ दर्शन करने की अनुमति है। होली के उत्सव पर बोलते हुए सीएम जयराम ने कहा कि राज्य में होली का कोई भी सामाजिक आयोजन नहीं होगा। सीएम ने कहा, 'मैं लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने घरों पर ही होली मनाएं।' इसके साथ ही हिमाचल सरकार ने 3 अप्रैल को सरकारी छुट्टी घोषित की है।
यह भी पढ़ें: देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान की आशंका लेकिन सफेद बर्फ की चादर में लिपटा हिमाचल, Weather Updates
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट












Click it and Unblock the Notifications