रवीद्र सिंह- डेहरा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हारे
शिमला। रवीद्र सिंह डेहरा विधानसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी थे। रविंद्र सिंह रवि को निर्दलीय प्रत्याशी होशियार सिंह ने 3914 मतों के अंतर से हराया। विधानसभा सीट कांगड़ा जिले के अंतर्गत आती है। उनके पिता का नाम ठाकुर गंगा राम था। रवींद्र सिंह का जन्म 28 मई 1955 में कांगड़ा जिले के बेहरी में हुआ था। उन्होंने गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर से अपनी पढ़ाई की है।

उनकी पत्नी का नाम मधुबाला है। रविन्द्र सिंह पेशे से कृषक और व्यवसायी और समाजसेवी हैं। वह 1990 से 1993 से थूरल विधानसभा में भारतीाय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हैं। वह राज्य विधानसभा चुनाव के लिए पहली बार 1993 में चुन गए थे। इसके बाद वे 1998, 2003 और 2007 में दोबारा से चुने गए थे। वह 2012 विधानसभा चुनाव में पांचवी बार लगातार विधायक चुने गए थे।












Click it and Unblock the Notifications