रणधीर शर्मा- श्री नैना देवी से BJP के उम्मीदवार
शिमला। नैना देवी के विधायक रणधीर शर्मा एम ए हिन्दी के साथ ला ग्रेजूयूट हैं। 54 वर्षीय रणधीर शर्मा का एक बेटा है। आखिल भारतीय विद्यार्थी से होकर वह राजनिति में आये। छात्र जीवन में परिषद के संगठन सचिव रहे। और जम्मू काशमीर में संगठन को मजबूत करने के लिये अपनी अहम भूमिका अदा की।

उसके बाद प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष बने। स्थानीय राजनिति में उनका कोई लंबा चौड़ा योगदान नहीं रहा। 2007 में उन्होंने कोट कहलूर से पहली बार चुनाव जीता। जो कि बाद में नैना देवी बनी। उस समय पंजाब में अकाली सरकार थी।
उसका फायदा उन्हें मिला। कहा जा सकता है कि किस्मत ने उनका साथ दिया व वह विधायक बन गये। व 2012 में नैना देवी से उन्होंने दोबारा चुनाव जीता। रणधीर आज प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications