'मेरे ऊपर कुछ गिरा और नीचे दब गया..', शिमला में शिव मंदिर ढहने की घटना में जीवित बचे राम सिंह की जुबानी, Video
Shiv Temple Collapse: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से भारी तबाही मची हुई है। चारों तरफ हाहाकार मच गया है। इस आफत में अब तक 71 लोगों से अधिक की मौत हो गई है। इस बीच शिमला के समर हिल में भूस्खलन से शिव मंदिर भी ढह गया। शिव मंदिर ढहने से कई लोगों की मौत हो गई।
इस घटना में एकमात्र व्यक्ति राम सिंह बच गए। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई के साथ अपनी जुबानी शेयर की है। उन्होंने कहा कि मैं मंदिर के पास एक घर में सो रहा था। जैसे ही मैं उठा, अचानक ज़ोर की आवाज़ आई और उसके ठीक बाद मेरे ऊपर कुछ गिरा और मैं मलबे के नीचे दब गया था।

मैंने मदद के लिए चिल्लाया और लोग मुझे बचाने के लिए आए। किसी तरह मेरी जान बच गई। यह बहुत ही डरावना था। इस हादसे में कई लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन मैं किसी तरह बच निकला। उन्होंने कहा कि हमारे पास जो पैसा था वह घटना के दौरान नष्ट हो गया।
वहीं, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि शिमला से दुखद खबर सामने आई है। जहां भारी बारिश के कारण समर हिल में शिव मंदिर ढह गया। अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं।
Recommended Video
यह भी पढ़ें- हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने 71 की जान ली, शिमला में सभी स्कूल बंद












Click it and Unblock the Notifications