हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने 71 की जान ली, शिमला में सभी स्कूल बंद

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। अबतक बारिश के चलते तबाही की वजह से 71 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 75 हजार करोड़ रूप की संपत्ति को इस साल मानसून की वजह से नुकसान पहुंचा है। भारी बारिश में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर के नुकसान को फिर से ठीक करने में तकरीबन एक साल का समय लग सकता है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हमारे सामने पहाड़ जैसी चुनौती है। बता दें कि मंगलवार को शिमला में भूस्खलन से दो लोगों की जान चली गई थी। यह भूस्खलन कृष्णा नगर इलाके में हुआ था, जहां 5-7 घर ढह गए थे।

Shimla

भूस्खलन की वजह से सड़के बंद है जिसके चलते सभी स्कूलों को आज बंद कर दिया गया है। प्रदेश सरकार ने केंद्र से अपील की है कि वह हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करे। अगस्त माह में हिमाचल प्रदेश में औसत से कहीं अधिक 730 मिलिमीटर बारिश हुई है। जुलाई माह में बारिश ने 50 साल के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।

वहीं उत्तराखंड की बात करें तो यहां बारिश की वजह से 10 लोगों की जान जा चुकी है जबकि 293 श्रद्धालुओं को रेस्क्यू किया गया है जोकि मंडमाहेश्वर में फंस गए थे। लक्ष्मण झूला में भी भूस्खलन की खबर सामने ई थी, जिसमे छह लोग दब गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+