गंगरेट विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार राजेश ठाकुर जीते
शिमला। भाजपा ने गंगरेट विधानसभा सीट से राजेश ठाकुर को चुनाव मैदान में उतारा था। राजेश ठाकुर पहली बार मैदान में थे। राजेश ठाकुर ने कांग्रेस के उम्मीदवार राकेश कालिया को 9320 मतों के अंतर से हराया। राजेश भाजपा राज्य कार्यकारिणी के एक सदस्य और मेहनती कार्यकर्ता हैं। उनके खिलाफ पार्टी में गुटबाजी नहीं है।

Myneta.info के अनुसार, राजेश ठाकुर स्नातक है। उन्होंने एसएमडीआरडी कॉलेज पठानकोट से 1988 में बी.ए. किया था। राजेश ठाकुर सरकारी ठेकेदार है। उनके खिलाफ किसी भी तरह का मुकदमा नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications