Election Results 2022: 'जीत की बधाई...जल्द निभाएंगे वादा', हिमाचल के नतीजों पर बोले राहुल गांधी
हिमाचल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत पर राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता और कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं को बधाई दी है।

Rahul Gandhi on Himachal Elections results: हिमाचल में कांग्रेस (Congress) को 40 सीटें मिल रही हैं। जबकि भाजपा 25 सीटों पर सिमट रही है। राज्य के विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इस निर्णायक जीत के लिए हरियाणा की जनता को धन्यवाद दिया है। राहुल गांधी ने कहा है कि वो जल्द ही जनता से किया पार्टी का वादा निभाएंगे।
राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा, "हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे"।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की 68 सीटों में से 40 सीटें कांग्रेस के खाते आ रही हैं। मतगणना अभी भी जारी है। निर्वाचन आयोग ने अब तक 60 सीटों के परिणाम घोषित कर दी है। जिनमें से 39 सीटों पर कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। वहीं 18 पर भाजपा और 3 पर निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं। शेष 8 सीटों में से भाजपा को 7 जबकि कांग्रेस को एक सीट पर बढ़त मिल रही है। रूझानों को शामिल कर लिया जाए तो 40 सीटों कांग्रेस को मिल रही हैं। जबकि भाजपा को यहां 25 सीटें पर जीत हासिल हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications