राम कुमार चौधरी: दून से कांग्रेस के प्रत्याशी, विरासत में मिली राजनिति
शिमला। सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार हिमाचल विधानसभा में विवादास्पद विधायक के रूप में पहचान बनाने वाले राम कुमार चौधीर पूर्व विधायक चौधरी लज्जा राम के बेटे हैं। राम कुमार एमबीए करने के बाद राजनिति में आये। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के नाते 2012 के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन सिंह को 3830 मतों से हराया था। एक समय यहां चौधरी लज्जा राम की तूती बोलती थी।

आज यहां की सत्ता उनके बेटे राम कुमार के पास है। लेकिन चुनाव जीतने के कुछ अरसे बाद ही वह बहुचर्चित ज्योति मर्डर केस में विवादों में घिर गये। हालांकि बाद में इस केस से वह बरी भी हो गये। लेकिन इस विवाद ने उनकी छवि को दागदार किया। व विपक्ष ने भी खूब हमले बोले।
विधानसभा क्षेत्र: दून
पार्टी- कांग्रेस
शिक्षा-एमबीए












Click it and Unblock the Notifications