दो साल पहले लापता हुई बीवी, पति ने अब बताया कि कहां गड़ी है उसकी लाश

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा से दो साल पहले रहस्यमय हालात में लापता हुई महिला का शव नगरोटा बगवां के मुहालकड़ में खेत से खोदकर निकाला गया है। शव ठानपुरी की लापता महिला शारदा देवी का है। महिला के पति ने अपनी पत्नी के लापता होने की तहरीर पुलिस को दी थी। पुलिस तभी से महिला को तलाश कर रही थी।

यह है मामला

यह है मामला

मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां के ठानपुरी का है। पुलिस की मानें तो शाहपुर के टीका मकरेहड़ की शारदा देवी की शादी 2001 में नगरोटा बगवां हलके के ठानपुरी निवासी विनय कुमार से हुई थी। विनय कुमार एचआरटीसी में चालक के तौर पर कार्यरत हैं। पुलिस ने बताया कि शादी के बाद दोनों में अकसर लड़ाई-झगड़े हुआ करते थे। 2009 में सहमति से नोटरी के समक्ष उनका तलाकनामा हुआ। शारदा देवी ने 2014 में विनय के खिलाफ न्यायालय में गुजारा भत्ता की मांग की थी। अदालत ने 2016 में शारदा देवी के हक में फैसला सुनाते हुए हर माह 4500 रुपये खर्च देने की बात कही।

दो साल पहले हुई थी लापता

दो साल पहले हुई थी लापता

विनय कुमार ने पहली किस्त अदा की तथा दूसरी किस्त दो अगस्त को देनी थी। उससे पहले शारदा देवी रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। विनय ने अपने पत्नी के लापता होने की जानकारी उसके परिजनों को दी लेकिन शारदा देवी के पिता मनोहर लाल को विनय की बातों पर विश्वास नहीं हुआ। उन्होंने नगरोटा बगवा थाना में 11 अगस्त 2016 को गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाई थी। परंतु जब कोई पता नहीं चला उसकी रिपोर्ट सीआइडी विभाग को जांच सौंप दी गई।

पति ने मार कर दफना दिया था

पति ने मार कर दफना दिया था

सीआइडी को पति विनय कुमार पर पहली नजर में शक हो गया। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए पत्नी को दफनाने की बात बता दी। पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि उसका भांजा अश्रि्वनी कुमार भी इस अपराध में शामिल है। दोनों की निशानदेही पर महिला शारदा देवी के शव को नगरोटा बगवां के मुहालकड़ में खेत में दबा दिया था और उस पर तीन फीट तक पत्थरों से चिनाई कर दी थी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+