हिमाचल: घर में घुसकर 55 वर्षीय अधेड़ ने 12 साल की लड़की से किया रेप, आरोपी गिरफ्तार

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला में 12 साल की नाबालिग के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Minor girl raped in Shimla

जानकारी के अनुसार, छठी कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्र ने मशोबरा के दुकान कारोबारी निक्कू राम के खिलाफ छेड़छाड़ और रेप करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। पीड़िता छात्रा के मुताबिक बीते 4 मई को उसके घर पर कोई नहीं था तो कारोबारी उसके घर में घुसा गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने छेड़छाड़ करने बाद उसके साथ रेप किया।

पुलिस की मानें तो घटना जिस वक्त हुई उस समय पीड़िता के माता-पिता घर पर नहीं थे। वे किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। हालांकि दूसरे दिन जब माता-पिता वापस घर लौटे तो छात्रा ने इस बात की सूचना उन्हें दी। जिसके बाद परिजनों ने छात्रा को साथ लेकर ढली थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 452, 354 व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी शिमला ओमापति जम्वाल ने बताया कि शिमला के थाना ढली के तहत नाबालिग लड़की ने एक व्यक्ति पर दुराचार करने का आरोप लगाया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले को लेकर कार्रवाई जारी है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+