Mandi Landslide: पहाड़ी राज्य हिमाचल में भूस्खलन से हड़कंप, 700 से अधिक गाड़ियां जाम में फंसीं, VIDEO
हिमाचल के मंडी में भूस्खलन के कारण मार्ग बाधित होने की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार 700 से अधिक गाड़ियां जाम में फंसी हैं। प्रशासन रास्ता खाली करने और सड़क संपर्क बहाल करने की कोशिश में जुटा है।

हिमाचल प्रदेश में मंडी के पास भूस्खलन की वजह से लंबा जाम लगने की सूचना है। मंडी के एडिशनल एसपी सागर चंदर ने बताया, भूस्खलन मंडी से 5 किमी दूर हुआ और इस क्षेत्र में सबसे बड़े भूस्खलन में से एक है।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने सभी हल्के मोटर वाहनों को डायवर्ट कर दिया। करीब 700-800 वाहनों का जाम लग गया। यह भूस्खलन 5 मई को दोपहर 1:00 बजे हुआ था। किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications