Lok Sabha Elections 2024: आज हुए लोकसभा चुनाव तो क्या कांग्रेस के इस गढ़ में हारेगा NDA? क्या कहता है सर्वे?
Loksabha elections 2024 Opinion Poll: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल अपने-अपने जोड़-तोड़ में लग गए हैं। भाजपा को पूरा भरोसा है कि उसकी वापसी तय है तो वहीं उसे हराने के लिए बने इंडिया अलायंस में इस वक्त तूफान आया हुआ है।

बंगाल में ममता बनर्जी ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने अपना पाला बदल लिया है तो वही दूसरी ओर पंजाब में आप से उसकी रार बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में ये गठबंधन कैसे एनडीए को चुनौती देगा, ये एक बड़ा सवाल है, जो हर किसी के मन में कौंध रहा है।
इसका जवाब जानने के लिए इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया, जिसमें उसने सीधे जनता से ही प्रश्न किया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो कांग्रेस से गढ़ यानी हिमाचल में एनडीए और इंडिया अलायंस को कितनी सीटें मिलेंगी?
इंडिया टीवी ने एक सर्वे किया
मालूम हो कि हिमाचल में लोकसभा की 4 सीटें हैं, इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया। उसने सर्वे में एनडीए को पूर्णबहुमत दिया है, यानी कि सर्वे के मुताबिक यहां की चारों सीटों पर केवल एनडीए का कब्जा है, जबकि इंडिया अलायंस में यहां पर खाता खुलता नहीं आ रहा है।
सर्वे का ये रिजल्ट इसलिए भी चौंकाने वाला है क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है, इसके बावजूद जनता ने लोकसभा में एनडीए को चुना है। निश्चित तौर पर ये रिजल्ट अलायंस के लिए चिंता पैदा करते हैं। मालूम हो कि ये सर्वे पूरी तरह से बातचीत के आधार पर किया गया है। आप भी अपनी प्रतिक्रिया इस सर्वे पर जरूर दें और अपनी राय कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
जानिए हिमाचल से कौन हैं सांसद?
- कांगड़ा- किशन कपूर
- मंडी -बरामस्वरूप शर्मा
- हमीरपुर-अनुराग ठाकुर
- शिमला - सुरेश कुमार कश्यप
क्या थी विधानसभा चुनाव 2022 की स्थिति?
- विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी थी।
- 68 विधानसभा सीटों में से 40 सीटों पर कांग्रेस जीती थी।
- बीजेपी केवल 25 सीटों पर सिमट गई थी।
- जबकि अन्य के खाते में तीन सीटें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications