Opinion Poll: आज हुए लोकसभा चुनाव तो कांग्रेस के इस गढ़ में भाजपा को मिलेंगी कितनी सीटें?
Mood of The Nation Survey: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सभी सियासी दल अपने-अपने जोड़-तोड़ में लग गए हैं। बीजेपी को हराने के लिए विपक्षी दल अपनी रणनीति तैयार कर रहा है तो वहीं भाजपा पूरे आत्मविश्वास के साथ इस बार चार सौ सीटें जीतने का दावा कर रही है।

उसे पूरा भरोसा है कि जनता का प्यार और साथ उसी को मिलेगा और नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के पीएम बनेंगे। भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने इंडिया अलायंस में इस वक्त तगड़ा बिखराव चल रहा है।
इस अलायंस के कई अहम साथी इसको छोड़ चुके हैं, ऐसे में कांग्रेस शासित राज्यों में भाजपा का इस लोकसभा चुनाव में क्या हाल होगा? क्या उसे वहां नुकसान होगा? ये प्रश्न हर किसी के मन में घूम रहा है।
इंडिया टुडे ग्रुप ने सी-वोटर के साथ 'मूड ऑफ नेशन' सर्वे किया
कांग्रेस की सरकार हिमाचल में है इसलिए इंडिया टुडे ग्रुप ने सी-वोटर के साथ मिलकर 'मूड ऑफ नेशन' सर्वे किया जिसमें उसने जनता से पूछा कि 'अगर आज हिमाचल में लोकसभा चुनाव हुए तो बीजेपी के खाते में कितनी सीटें आएंगी? क्या सुक्खू की सरकार मोदी की लहर पर भारी पड़ेगी?' इस सर्वे में जनता ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला जवाब दिया।
हिमाचल में लोकसभा की 4 सीटें हैं
आपको बता दें कि हिमाचल में लोकसभा की 4 सीटें हैं,सर्वे में जनता ने चारों सीटें भाजपा को दी है और हिमाचल प्रदेश की सत्ता में रहने के बावजूद भी कांग्रेस राज्य की एक भी सीट जीतते नहीं दिख रही है।
60 प्रतिशत वोट भाजपा को, सर्वे में चौंकाने वाले नतीजे
वोट शेयरिंग की बात करें तो 60 प्रतिशत वोट भाजपा के खाते में दिख रहे हैं जो कि एक बहुत बड़ी बात है। तो वहीं कांग्रेस के खाते में चालीस प्रतिशत वोट आ रहे हैं। सर्वे का ये नतीजा निश्चित रूप से कांग्रेस के लिए काफी चिंताजनक है। गौरतलब है कि यह सर्वे 15 दिसंबर 2023 से 28 जनवरी 2024 के बीच हुआ है और बातचीत पर आधारित है। आप भी इस पोल पर अपनी राय रख सकते हैं, अपनी प्रतिक्रिया कमेंट बॉक्स में दर्ज कराएं।
जानिए हिमाचल से कौन हैं सांसद?
- कांगड़ा- किशन कपूर
- मंडी -बरामस्वरूप शर्मा
- हमीरपुर-अनुराग ठाकुर
- शिमला - सुरेश कुमार कश्यप
विधानसभा चुनाव 2022 की स्थिति
- कुल सीटें 68
- 40 सीटों पर कांग्रेस जीती थी।
- बीजेपी केवल 25 सीटों पर सिमट गई थी।
- अन्य के खाते में तीन सीटें आई थीं।












Click it and Unblock the Notifications