हिमाचल प्रदेश: लाहौल स्पीति में चट्टान खिसकने से रूका चंद्रभागा नदी का बहाव, बाढ़ का मंडराया खतरा
शिमला, अगस्त 13। हिमाचल प्रदेश में लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। सिरमौर और किन्नौर के बाद लाहौल स्पीति जिले से भूस्खलन की घटना सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, लाहौल स्पीति के नालडा के पास एक चट्टान खिसकने की खबर है। यहां पहाड़ खिसकने की वजह से चंद्रभागा नदी में पानी का बहाव रूक गया है। हालांकि अभी किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
Recommended Video

आबादी वाले इलाकों पर मंडराया खतरा
चंद्रभागा नदी में पानी का प्रवाह रूक जाने की वजह से आसपास के आबादी वाले इलाकों पर खंतरा मंडराने लगा है। आपको बता दें कि नदी का बहाव रूक जाने की वजह से जूंडा, तडंग और जसरथ गांव में फसल की बर्बादी भी हुई है। इन गांवों के लोग पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। वहीं जिला प्रशासन ने स्थानीय लोगों को नदी के पास नहीं जाने की सलाह दी है।
किन्नौर हादसे में जा चुकी है 14 लोगों की जान
आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों के अंदर भूस्खलन की कई बड़ी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें जानमाल का बहुत नुकसान हुआ है। गुरुवार को ही किन्नौर में नेशनल हाईवे-5 पर निगुलसेरी के पास पहाड़ खिसकर खाई में जा गिरा था। एक बस इस हादसे की चपेट में आ गई थी, जिसमें अभी तक 14 लोगों के मारे जाने की खबर है। राहत बचाव अभियान अभी भी चल रहा है। इस बस में 40 से 60 यात्री सवार बताए जा रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications