हिमाचल: कुल्फी बेचकर वापस आ रहे मुस्लिम युवक का धड़ से अलग कर दिया सिर

शिमला। प्रदेश के जिला कुल्लू में उत्तर प्रदेश के एक अल्पसंख्यक समुदाय के युवक की गला काट कर हत्या कर दी गई है। इसके बाद से इलाके में दहशत का महौल बना हुआ है। यह हत्या क्यों की गई, इस बारे में अभी पता नहीं चल पाया है। मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू के दोहरानाला क्षेत्र में बाखली गांव के पास उत्तर प्रदेश के एक युवक पर एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया, जिससे उसने मौका पर ही दम तोड़ दिया।

kullu muslim man killed while returning from selling kulfi

दरअसल मृतक का नाम रियाज उर्फ छोटू था, उसकी उम्र 18 वर्ष थी, जो कि उत्ततर प्रदेश का रहने वाला था। वह मेले में कुल्फी बेचने गया हुआ था और जब वह मेले से कुल्फी बेचकर वापस लौट रहा था तो रास्ते में गांव के पास एक स्थानीय युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। युवक ने कुल्फी बेचने वाले रियाज पर दराट से हमला किया और उसका सिर धड़ से अलग हो गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। पुलिस और ग्रामीण हमला करने वाले की शिनाख्त करने में जुट गए हैं।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। उन्होंने बताया कि वह स्वयं भी मौके के लिए रवाना हो गईं है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और लोग दहशत में हैं। उन्होंने बताया कि युवक की हत्या किन कारणों से हुई है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि सूचना मिली है कि इस घटना को किसी स्थानीय युवक ने ही अंजाम दिया है, जिसको लेकर क्षेत्र के लोगों से पूछताछ की जाएगी।

ये भी पढ़ें- इस एक्ट्रेस ने भाजपा से दिया इस्तीफा, बोलीं- 'पार्टी में मेरी इज्जत को खतरा'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+