कौल सिंह ठाकुर- दरंग विधानसभा सीट से कांग्रस के प्रत्याशी
शिमला। कौल सिंह ठाकुर हिमाचल की दरंग विधानसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। वह हिमाचल प्रदेश की वर्तमान सरकार में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधानसभा से आठ बार विधायक रहे हैं।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रह कर भी दो बार काम किया है। वीरभद्र सिंह और विद्या स्टोक्स जेसे धुरंधर प्रतिद्वंदियों के समक्ष ठाकुर दो बार से लगातार पीसीसी अध्यक्ष रहे हैं। उन्हें 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदार के तौर पर भी देखा जा रहा था।












Click it and Unblock the Notifications