कंगना रनौत ने मनाली के घर में किया गृह प्रवेश, सोशल मीडिया पर फोटो वायरल
शिमला। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अब माया नगरी को छोड़कर हिमाचल प्रदेश की वादियों में रहेगी। बता दें कि कंगना का ड्रीम घर बन कर तैयार हो चुका है। हाल ही में कंगना रनौत ने इस घर में पूजा कर गृह प्रवेश किया। तस्वीर में वह पूरे परिवार के साथ दिख रही हैं। उनकी बहन रंगोली और उनका बेटा पृथ्वीराज इस पूजा में खासतौर पर शामिल हुए। कुछ समय पहले उनके इस घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रही थीं।

कंगना ने अपने कुल पुरोहित से विधिवत पूजा अर्चना भी करवाई। कंगना के माता-पिता कुल पुरोहित को साथ लेकर मंडी जिला के बलद्वाड़ा से मनाली पहुंचे थे। कंगना ने नवरात्र के दौरान गृह प्रवेश की योजना बनाई थी लेकिन शूटिंग शेड्यूल में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने पहले ही घर में प्रवेश कर लिया। कंगना के सपनों का आशियाना पिछले साल ही बनकर तैयार हो गया था। इस साल जनवरी में भी कंगना कुछ वक्त बिताने मनाली आई थीं।

मनाली में आशियाना बनाने से पहले कंगना इंग्लैंड में घर बनाकर रही थी, लेकिन पर्यटन नगरी की सुंदरता से प्रभावित होकर उन्होंने यही बसने का निर्णय लिया। सिमसा के शालू कंचन ने बताया कि कंगना के गांव पहुंचने पर ग्रामीण खुश हैं। कंगना के पिता अमनदीप रणौत ने बताया कि कंगना एक सप्ताह के लिए घर आई व वापिस मुम्बई लौट गई हैं। हवन व पूजा-पाठ की तैयारियां पहले ही पूरी कर ली थीं। कंगना एक दिन बलदवाड़ा में रही उसके बाद मनाली पहुंचीं। वह मनाली में रुकने के बाद मुम्बई वापस लौट गई।












Click it and Unblock the Notifications