कमलेश कुमारी- भोरंज विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी
शिमला। कमलेश कुमारी हिमाचल की भोरंज विधानसभा सीट से भाजपा की प्रत्याशी हैं। भोरंज विधानसभा सीट हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के अंतर्गत आता है। यहां की क्षेत्रीय भाषा पहाड़ी है, हालांकि हिंदी और अंग्रेजी को आधिकारिक दर्जा प्राप्त है। भोजराज तहसील की कुल जनसंख्या 81985 है, जिसमें से 38456 पुरुष व 43529 महिला जनसंख्या है।

वेबसाइट माई नेता डॉट कॉम के मुताबिक कमलेश कुमारी दसवीं पास हैं। उन्होंने 1986 में धर्मशाला से हिमाचल प्रदेश बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। कमलेश कुमारी पर किसी प्रकार का कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। उनकी कुल संपत्ति 29 लाख रुपये है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत गांव के प्रधान पद की जीत से शुरू किया था।












Click it and Unblock the Notifications