Mandi Accident: 300 मीटर खाई में गिरी HRTC की बेकाबू हुई बस, 40 यात्री थे सवार
himachal mandi bus accident: मंडी जिले में 40 यात्रियों को लेकर जा रही एचआरटीसी बस बेकाबू होकर 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से कई यात्री घायल हो गए।

himachal mandi bus accident: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 40 लोगों को लेकर जा रही एचआरटीसी बस अचानक से करसोग में बेकाबू हो गई और 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से कई यात्री घायल हो गए। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए करसोग अस्पातल में भर्ती कराया है।
वहीं, इस हादसे में गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को आईडीएसी शिमला रेफर किया गया है। मंडी के पुलिस अधीक्षक सौम्या संभशिवम ने बताया कि यह हादसा आज सुबह मंडी जिले के करसोग उपमंडल के तहत खरोडी के पास हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस मोड़ पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।
हालांकि, गनीमत रही कि सड़क से खाई में लुढ़कते वक्त बस किसी तरह दो पेड़ों के बीच फंस गई। इससे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को एंबुलेस से अस्पताल पहुंचाया गया।
स्थानीय प्रशासन ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घायल हुए चालक, परिचालक और अन्य यात्रियों की हालत स्थिति अब स्थिर बताई जा रही है। वहीं, गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को आईडीएसी शिमला रेफर किया गया है। पुलिस की मानें तो दुर्घटना का सही कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके है।
पुलिस फिलहाल घटना स्थल की जांच कर रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बस करसोग से मेहंडी ज्वालापुर रूट पर जा रही थी। तभी बस खरोड़ी नामक जगह पर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बता दें कि प्रशासन की तरफ से शिमला रेफर किए गए घायलो को फौरी तौर पर 5-5 हजार रुपए की राहत राशि जारी की गई है।
इस बीच, बुधवार सुबह हरिद्वार के चंडी चौकी के पास एक बस के सड़क से नीचे गिर जाने से एक बच्चे सहित दो लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उत्तराखंड रोडवेज की बस रूपहिया से हरिद्वार जा रही थी। उन्होंने बताया कि बस में कुल 41 लोग सवार थे।












Click it and Unblock the Notifications