शिमला: बेकाबू आग की चपेट में 10 मकान जलकर खाक, कई परिवार बेघर

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला के चौपाल में लगी आग ने इलाकों के कई मकानों को अपनी चपेट में ले लिया। बेकाबू आग को बुझाने की कोशिशें नाकाम हुर्इं तो पूरे इलाके में दहशत फैल गई। हलांकि बाद में स्थानीय लोगों व अग्निशमन विभाग की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 Houses caught fire in Chaupal area of Shimla

मिली जानकारी के मुताबिक चौपाल के सराहां में आज सुबह आग ने इस कदर तांडव दिखाया कि दस मकान मकान भस्म हो गये। बेकाबू आग मकानों को राख करती गई जिससे लोगों में दहशत है लेकिन बाद में आग पर काबू पाया गया।

 Houses caught fire in Chaupal area of Shimla

बताया जा रहा है कि यह आग गुरुवार सुबह करीब तीन बजे से प्राचीन बिजट महाराज मंदिर के समीप मकानों में लगी जिससे इस भीषण अग्निकांड से दस मकान जलकर राख हो गये। करीब 18 परिवार बेघर हुये हैं। बेकाबू आग जब नियंत्रण से बाहर हुई तो इलाके में अफरातफरी का महौल पैदा गया। आग इतनी भयानक थी कि लोगों को अपने घरों से सामान निकालने का भी मौका नहीं लगा।

 Houses caught fire in Chaupal area of Shimla

करीब आठ आठ घंटो के बाद अग्निशमन विभाग व स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आरोप लगाया जा रहा है कि जरूरत के समय दमकल गाड़ियां समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच पाईं जिससे आग बेकाबू हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जैसे ही एक मकान में आग लगी, उसी समय में अग्निशमन विभाग को सूचित कर दिया गया लेकिन अग्निशमन विभाग की तरफ से घटनास्थल तक पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगा दिया।

Houses caught fire in Chaupal area of Shimla

इतना ही नहीं जब उन्होंने आग बुझाने का काम शुरू किया तो उनकी मशीनरी ने जवाब दे दिया। हालात बिगड़ती देख आग बुझााने के लिये लोगों ने कमर कसी और बगीचे में प्रयोग होने वाली स्प्रे मशीनों से आग पर काबू पाया। लोगों का कहा है कि अगर अग्निशमन विभाग की मशीनरी सही होती तो नुकसान कम होता। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

Houses caught fire in Chaupal area of Shimla

पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिला अग्निशमन अधिकारी डीसी शर्मा ने बताया कि आठ घंटे बाद आग पर काबू पाया जा चुका है। मौका पर तमाम प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है व नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Houses caught fire in Chaupal area of Shimla

प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल मुकेश कुमार, नायब तहसीलदार मायाराम शर्मा, बीडीओ रोशन लाल मौके पर पहुंचे और प्रशासन की ओर से अग्नि प्रभावित परिवारों को खाने-पीने की वस्तुएं भी मुहैया करा दी है। प्रशासन की ओर से राहत भी देने का ऐलान किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+