Himachal Weather: हिमाचल में 25 मार्च तक बारिश की संभावना, चंबा-कुल्लू और शिमला में हुई बर्फबारी

himachal weather news: पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई है इसके साथ ही चंबा, कुल्लू, लाहौल स्पीति, शिमला में बर्फबारी हुई है। पूरे प्रदेश में 24 और 25 मार्च को बारिश होने की संभावना है।

himachal weather news

himachal weather news: पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से हिमाचल प्रदेश के मौसम में एक बार फिर करवट ली है। पिछले 24 घंटों से हिमाचल प्रदेश में बारिश हुई है। इसके साथ ही चंबा, कल्लू, लाहौल स्पीति, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, शिकारी देवी और शिमला में बर्फबारी हुई है। बारिश और बर्फबारी होने से सिरमौर में 37 बिजली के ट्रांसफार्मर ठप हो गए। जिसकी वजह से सिरमौर जिले में दर्जनों पंचायतों में बिजली गुल हो गई। तो वहीं, बर्फबारी होने से 21 मार्च की शाम तक प्रदेश की 24 सड़कों पर आवाजाही ठप रही।

शिमला के वरिष्ठ आईएमडी वैज्ञानिक संदीप कुमार शर्मा ने पूरे प्रदेश में 24 से 25 मार्च तक बारिश होने की संभावना जताई है। हालांकि, उन्होंने 26 मार्च से बारिश और बर्फबारी में कमी आने की आशंका भी जताई। तो वहीं, बीते 24 घंटों में प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और अन्य क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। जिससे हिमाचल का मौसम और सुहाना हो गया है। बता दें, चंबा, कल्लू, लाहौल स्पीति, रोहतांग, जलोड़ी दर्रा, शिकारी देवी और शिमला में बर्फबारी हुई है।

हालांकि, बारिश और बर्फबारी की वजह से लोगों को भी भारी परेशानियों का सामने करना पड़ा। हिमाचल प्रशासन ने श्रद्धालुओं के शिकारी देवी जाने पर भी रोक लगा दी। क्योंकि, शिकारी देवी में बर्फबारी हुई है, जिसकी वजह से सड़क पर बर्फ जमा हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि मनाली-लेह मार्ग और शिंकुला से होकर कारगिल मार्ग खोलने में बीआरओ को परेशानियां आ रही हैं। बता दें, मंगलवार (21 मार्च) शाम तक लाहौल-स्पीति में 15, कुल्लू-चंबा में तीन-तीन, कांगड़ा में दो और शिमला में एक सड़क बंद रही।

लाहौल-स्पीति में चार और चंबा में एक पेयजल योजना बंद रही। जिला मंडी की सराज घाटी में मंगलवार को ताजा बर्फबारी हुई। शिकारी देवी समेत आसपास की ऊंची चोटियों पर दो से छह इंच तक बर्फबारी हुई है। थुनाग प्रशासन ने शिकारी देवी की ओर आने वाले पर्यटकों को आगामी आदेशों तक नहीं आने के आदेश जारी किए हैं। वहीं, सिरमौर जिले में बारिश-बर्फबारी से हरिपुरधार क्षेत्र की 14 पंचायतों के सैकड़ों गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई।

Recommended Video

    Delhi Weather Update: Himachal Pradesh में भी Rain से बदला मौसम, बढ़ी ठंड | वनइंडिया हिंदी #shorts

    बात अगर किन्नौर जिले की करें तो यहां बर्फबारी हुई है। जलोड़ी जोत 305 एनएच बंद हो गया है। चंबा जिले में हरदासपुरा-साहो मार्ग पर सरोथा नाले के पास पहाड़ी दरकने से 16 घंटे तक यातायात बाधित रहा। सिरमौर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी और निचले हिस्सों में बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+