Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच हिमाचल में हुई बारिश, IMD ने 4 जून तक जताए बारिश और अंधड़ के आसार
Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में झमाझम बारिश के साथ ओलावृष्टि से मौसम और सुहाना हो गया है। वहीं, तापमान भी भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश और अंधर के आसार जताए है।

Himachal Weather: ऑरेंज अलर्ट के बीच हुई झमाझम बारिश से हिमाचल वासियों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ राहत मिली है। वहीं, मौसम भी ओर सुहाना हो चला है। इस बीच मौसम विभाग ने 4 जून तक बारिश और अंधर चलने के आसार जताते हुए अलर्ट जारी किया है।
वहीं, अगले तीन घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन व ऊना जिले के कुछ इलाकों में गरज के साथ भारी बारिश व ओलावृष्टि की संभावना जताई है। हिमाचल की राजधानी शिमला में बुधावर सुबह से ही बारिश का दौरा जारी है।
बारिश होने से हिमाचल प्रदेश के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वक्त हिमाचल प्रदेश में दिसंबर वाली ठंड पड़ रही है। अगर आप भी छुट्टियों में हिमाचल आने का प्लान बना रहे हैं तो अपने गर्म कपड़े साथ रखकर जरूर लाए।
जी हां..कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में करीब तीन दशक बाद मई में मौसम का मिजाज बदला है। मई अंत में भी दिसंबर जैसी ठंड महसूस की जा रही है। शिमला में भी अभी तक लोगों के स्वेटर व जैकेट नहीं उतरे हैं। बता दें कि बुधवार सुबह भी कुल्लू में हल्की बारिश हुई, जबकि रोहतांग दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई है।
Recommended Video

किन्नौर जिले की ऊंची चोटियों पर भी बुधवार सुबह हल्की बर्फबारी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आज प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश, ओलावृष्टि व अंधड़ चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही, 4 जून तक प्रदेश में बारिश और अंधड़ का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।
चंबा जिले में बैरागढ़-साचपास-किलाड़ मार्ग पर कालाबन के समीप हिमस्खलन हुआ है। इस दौरान पर्यटक हिमस्खलन की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए। वहीं, सिरमौर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई सड़कें बंद हैं और बसें फंस गई हैं। संगड़ाह में भारी बारिश से आए मलबे में कार फंस गई।
कई जगह ओलावृष्टि भी हुई है, जिससे बागवानों की चिंता बढ़ गई है। सोलन, मंडी, कांगड़ा जिलों में भी बारिश दर्ज की गई है। वहीं, शिमला जिले के नेरवा में बारिश के चलते एक पेड़ गिरने से तीन कारों को क्षति पहुंची है।












Click it and Unblock the Notifications