Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश और बाढ़ ने मचाया तांडव, 6 की मौत..3 करोड़ से ज्यादा का हुआ नुकसान

himachal pradesh weather news: भीषण गर्मी से तप से लोग पिछले काफी दिनों से मानसून का इंतजार कर रहे थे। लेकिन, यह मानसून हिमाच प्रदेश में कहर बनकर तांडव मचा रहा है। भारी बारिश अब हिमाचल में लोगों के लिए आफत बन गई है और कई जिलों में भारी बारिश बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

भारी बारिश और बाढ़ की वजह से हिमाचल प्रदेश में अभी तक 6 लोगों की मृत्यु हो गई है। तो वहीं, करीब 10 लोग घायल हो गए हैं। भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश की 124 सड़के अवरुद्ध हो गई, जिसकी वजह से पर्यटक और स्थानीय लोग फंस गए। फंसे हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियाना भी चलाया जा रहा है।

himachal-pradesh-weather-news

आपदा प्रबंधन शिमला के प्रधान सचिव ओंकार चंद ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल में मानसून दस्तक दे चुका है। हमें बहुत जगह से भारी बारिश और बाढ़ आने की सूचना मिल रही है। इसके चलते अभी तक 6 लोगों की मृत्यु हुई है और लगभग 10 लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण प्रदेश में 303 जानवरों को मौत की भी खबर आ रही है। वहीं, पिछले 3 दिनों में लगभग 3 करोड़ का नुकसान का अनुमान है। 124 रोड अवरुद्ध हुई हैं। फंसे हुए पर्यटकों को रेस्क्यू किया जा रहा है। बता दें कि मंडी जिले में भारी बारिश के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर 7 मील के पास भूस्खलन हुआ।

देखें वीडियो...

भूस्खलन के कारण चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पर्यटन बसराम सिंह ने बताया कि मैं यहां हिसार (हरियाणा) से आया हूं, हमें ट्रैफिक जाम का कारण भूस्खलन बताया गया है जो कि कल रात 12 बजे हुआ था और अभी ही लगभग 10 घंटे हो चुके हैं लेकिन प्रशासन और सरकार की तरफ से यहां पर कुछ नहीं किया गया है।

कहा कि सरकार को सोचना चाहिए कि अभी घूमने का सीजन है तो यहां जो समस्या है उसे हल करवा देना चाहिए। लगभग 6-7 किमी जाम लगा हुआ है। मैं पूरे परिवार के साथ आया हूं और इस जगह पर खाने का कुछ भी नहीं है। प्रसाशन हमें कुछ नहीं बता रहे कि ये कब तक ठीक होगा। बारिश की वजह से मंड़ी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद हो गया है।

Recommended Video

    Weather Report: Himachal Pradesh में बारिश ने मचाई तबाही, मलबे में दबी गाड़ियां | वनइंडिया हिंदी

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते 24 घंटे में बारिश ने हिमाचल प्रदेश में जमकर तांडव मचाया है। बारिश के कारण प्रदेश की करोड़ की संपत्ति को नुकसान हुआ है। तो वहीं, 3 लोगों की मौत हुई है, जबकि घर और गाड़ियों भी काफी नुकसान हुआ है। अचानक बाढ़ आने से कई वाहन बह गए हैं। मंडी से होकर बहने वाली ब्यास नदी का जलस्तर बढ़ गया है।

    मंडी जिले के पराशर बागी में बादल फटने के बाद बेहद डरावनी और भयावह मंजर की तस्वीरें सामने आई है। मंडी जिले के डीएसपी पधर संजीव सूद ने एएनआई को बताया, 'परशर झील के पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई, जिससे मंड पराशर रोड पर बग्गी पुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंस हुए हैं।'

    मंडी पुलिस ने बताया कि चंबा से छात्रों की एक बस और कई वाहन फंस गए हैं। ये सभी वाहन पराशर से वापस आ रहे थे। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने उनके रहने का इंतजाम किया है। बागी में बादल फटने से एक सरकारी स्कूल को भी भारी नुकसान पहुंचा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+