महिला कांस्टेबल ने सुखाने के लिए फैलाए थे अंडरगार्मेंट्स, साथी जवान ने उसपर लिख दीं अश्लील बातें
ऊना। हिमाचल प्रदेश की पुलिस प्रशासन को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां महिला कांस्टेबल ने अपने साथी पुलिसकर्मी जवान पर उसके साथ शर्मनाक हरकत करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला कांस्टेबल की शिकायत पर महिला थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। यह पूरा मामला ऊना जिले का है।

इनरवियर्स पर लिखे अश्लील शब्द
महिला कांस्टेबल ने आरोप लगाया है कि आरोपित पुलिसकर्मी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए उसने महिला पुलिसकर्मी के इनरवियर्स पर अश्लील शब्द लिखें और साथ ही उसपर किसी तरह की चित्र भी बना दिए। साथ में पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपित उसे कई दिन से परेशान कर रहा था।

आरोपित पुलिसकर्मी के पत्नी को भी बताई उसकी हरकतें
महिला पुलिसकर्मी का आरोप है कि आरोपित की पत्नी भी उसी के विभाग में है। आरोपी पिछले दो-तीन दिन से अश्लील हरकतें कर तंग कर रहा था। हालांकि उसने आरोपित की पत्नी को भी इस बात की जानकारी दी थी, लेकिन आरोपित अपने हरकतों से बाज नहीं आया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दोनों ही काफी लंबे समय से एक ही स्थान पर तैनात हैं।

बाहर सूखाने के लिए डाले थे अंडरगार्मेंट्स
पुलिस को दी गई शिकायत में महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि उसने अपने अंडरगार्मेंट्स सुखाने के लिए बाहर डाले थे। इसी दौरान साथी पुलिसकर्मी ने अंडरगार्मेंट्स पर चित्रकारी की ओर अश्लील शब्द लिख डाले। महिला ने बताया कि इतना ही नहीं, आरोपी मोबाइल पर भी अश्लील बातें लिखता था।
25 साल की महिला को बच्चे से हुआ प्यार, लड़के ने बताया- आंटी अकेले में मुझे पाकर करती हैं गंदी हरकत












Click it and Unblock the Notifications