फिजिक्स लेक्चरर ने व्हाट्सएप पर पहले मांगी अश्लील फोटो फिर छात्रा से शारीरिक संबंध बनाने को कहा
ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के ऊना थाना क्षेत्र क्षेत्र में एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक छात्रा ने शिक्षक पर आरोप लगाते हुए कहा कि शिक्षक व्हाट्सएप पर चैटिंग करता था और अश्लील तस्वीरें भेजने को कहता था। महिला थाना ऊना में मामला दर्ज किया गया है। छात्रा स्थानीय कॉलेज में फर्स्ट ईयर की छात्रा है। जबकि आरोपी स्कूल में फिजिक्स का लेक्चरर है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक उपमंडल अंब के कॉलेज में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा ने फिजिक्स स्कूल टीचर पर व्हाट्सएप के जरिए उसके फोन पर अश्लील मैसेज भेजने का आरोप लगाया है। नाबालिग ने फिजिक्स लेक्चरर के खिलाफ थाने में शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने मामले को महिला सेल ऊना भेजा और यहां केस दर्ज हुआ है।

शारीरिक संबंध बनाने की मांग
छात्रा ने थाने में शिकायत दी और आरोप लगाते हुए कहा है कि मंगलवार की रात अध्यापक ने उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेजा। आरोपी ने उसे पैसों का लालच देकर अपनी अश्लील तस्वीर भेजने के लिए कहा। छात्रा ने आरोप लगाया कि अध्यापक ने कहीं बाहर चल कर शारीरिक संबंध बानने की भी बात कही। एसएचओ गौरव भारद्वाज ने पुष्टि करते हुए कहा कि नाबालिग युवती की शिकात के आधार पर मामला महिला थाना ऊना के पास भेज दिया गया है।

ऊना जिले में एक ही माह में तीसरा मामला
बता दें कि एक माह में ऊना जिले में ऐसे तीन मामले सामने आए हैं, जहां शिक्षकों पर छात्राओं ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। हालांकि एक मामले में छात्रा मुकर गई थी। वहीं दूसरे मामले में स्कूल की कई छात्राओं ने टीचर पर गलत तरीके से छूने और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे।












Click it and Unblock the Notifications