Himachal में बढ़ी coronavirus की रफ्तार, पिछले 24 घंटों में सामने आए 318 नए मरीज
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में इजाफा हुआ है। बीते 24 घंटे के अंदर हिमाचल प्रदेश में 318 नए मरीज समाने आए हैं और एक्टिव केसों की संख्य बढ़कर 1379 तक पहुंच गई है।

himachal pradesh corona update news today: हिमाचल प्रदेश के अंदर एक बार फिर से कोविड 19 के मामलों में इजाफा हुआ है, जो काफी डराने वाला है। बीते 24 घंटे के अंदर हिमाचल प्रदेश में 318 नए मरीज समाने आए हैं और एक्टिव केसों की संख्य बढ़कर 1379 तक पहुंच गई है। तो वहीं, बीते 24 घंटे में 157 मरीज ने कोरोना वायरस को मात भी दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार चिंतित नजर आ रही है। सरकार ने कहा कि अधिक भीड़ वाले क्षेत्रों में मास्क लगाकर जाएं।
कोरोना वायरस के हिमाचल प्रदेश में सोमवार 3 अप्रैल को 4965 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 318 में कोरोना संक्रमित मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 20 दिन में 4 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में एकाएक कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सुक्खू सरकार ने सैंपलिंग बढ़ाने के साथ-साथ लोगों से नियमों के पालन करने की अपील की है।
हिमाचल स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंडी जिले में सोमवार को सबसे ज्यादा कोरोना के केस सामने आए है। मंडी में 75, कांगड़ा 53, हमीरपुर 51, बिलासपुर 30, शिमला 24, सिरमौर और सोलन में 23-23, चंबा19, कुल्लू 11, किन्नौरछह, लाहौल स्पीति में 3 नए केस रिपोर्ट हुए हैं। वहीं, अब जिला मंडी में 267, कांगड़ा 263, हमीरपुर 198, शिमला 176, बिलासपुर 143, सोलन 87, कुल्लू 78, चंबा 69, सिरमौर 65, किन्नौर 15, लाहौल स्पीति 10 और ऊना 8 एक्टिव मरीज हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीते 8 दिन में हिमाचल के अंदर कोरोना के 1500 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। हिमाचल में 13 मार्च के बाद से कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है और 3 हफ्तों में संक्रमण में तेजी से बढ़ा है। 13 मार्च को हिमाचल में कोरोना के 100 एक्टिव केस थे और 3 अप्रैल को बढ़कर 1379 हो गए हैं। इस बीच 4 मरीजों की मौत भी हुई है।
Recommended Video

कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल प्रदेश में कोरोना बंदिशें लगाई जा सकती हैं। इस बात के संकते हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने दिए थे। उन्होंने कहा था कि कोरोना की स्थिति अभी हिमाचल में नियंत्रण में है। लेकिन, मामले बढ़ते रहे तो सख्ती करनी पड़ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications