बारिश से सैलाब! मनाली में लहरों के बीच डूबी बस, Video में कैद टाइटैनिक जैसा मंजर
मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश में अलर्ट जारी किया है। 11 जुलाई तक सभी स्कूल-कॉलेज बंद है। बारिश का कहर लगातार जारी है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 765 सड़कें बंद हो चुकी हैं।
मानसून की मूसलाधार बारिश से हिमाचल प्रदेश में सैलाब सा आ गया है। नदियां उफान पर हैं तो सड़कें तालाब बन चुकी हैं। जगह-जगह भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। मकान ढहते जा रहे हैं तो हाईवे तबाह होते नजर आ रहे हैं। मानसून की बारिश ने प्रदेश में तबाही जैसे हालात पैदा कर दिए हैं। इस बीच मनाली के रोहतांग पास से निकलने वाली ब्यास नदी उफनाती नजर आई। जिसमें एक बस, टाइटैनिक जहाज की तरह डूब गया।
पलक झपकते ही बस नदी के तेज बहाव में डूब जाती है। वीडियो टाइटैनिक जहाज के डूबने की याद को ताजा करता है। हालांकि, गनीमत रही कि बस खाली थी। तेज बहाव बस को कहां ले गया, पता भी नहीं चला। वहीं, लगातार हो रही बारिश के चलते 11 जुलाई तक स्कूल व कॉलेज सरकार ने बंद कर दिए हैं। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग समेत 765 सड़कें बंद कर दी गईं। 24 घंटे में 8 की मौत...

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रदेश में 48 घंटे से मानसून का तांडव जारी है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में बारिश के चलते 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मौसम विभाग ने 13 जुलाई तक प्रदेश पर संकट के बादल बताए हैं। संभावना है कि चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, ऊना, हमीरपुर और बिलासपुर में जमकर बारिश होगी। इन जिलों को लेकर रेड अलर्ट भी जारी हो चुका है। वहीं, शिमला, सोलन और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी है।
कुल्लू में ट्रक उफनाती नदी का बना निवाला
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में ब्यास नदी के रौद्र रूप ने एक ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया। डूबी हुई कश्ती की तरह ट्रक पानी के तेज बहाव में बह गया। हालांकि, अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई है कि ट्रक में कोई था या नहीं। ट्रक का बहते हुए वीडियो सामने आया है।












Click it and Unblock the Notifications