मंडी में सीएम योगी ने कंगना रनौत के लिए की वोट की अपील, एक्‍ट्रेस के लिए बोली ये बड़ी बात

Himachal Pradesh Lok Sabha Elections 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 1 जून को मतदान होगा, इससे पहले उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गुरुवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने पहुंचे।

मंडी लोकसभा सीट जो कि हॉट सीट के लिए रूप में जानी जाती है, यहां भाजपा ने बॉलीवुड की धांसू एक्‍ट्रेस कंगना रनौत को चुनाव मैदान के उतारा है। सीएम योगी ने मंडी में जनसभा को संबोधित करते हुए मंडी के लोगों से कंगना रनौत के लिए वोट की अपील की।

cm yogi in mandi

मंडी से बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत की तारीफ करते हुए योगी ने कहा 'हिमाचल की इस लड़की में महारानी लक्ष्मीबाई का शौर्य है। मुम्बई में इनकी आवाज गूंजी है।

सीएम योगी ने कहा लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान से पहले कहा पूरे हिंदुस्तान में एक बार फिर मोदी का स्वर गूंज रहा है। कांग्रेस के चारों खाने चित हैं। देश भर में हर तरफ एक ही गूंज है कि जो राम को लाये, हम उनको लाएंगे। उन्‍होंने कहा दिल्ली में राम भक्त ही राज करेगा।

योगी ने कहा कि यह चुनाव राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच आकर सिमट गया है। आतंकवाद,नक्सलवाद को बढ़ावा देने वाले,भारत के विकास को बाधित करने और गरीबों के हक पर डाका डालने वाले राम द्रोही है। राम भक्त वहीं जिसके लिए भारत का हित सर्वोपरि है। भारत की अस्मिता को पहचानता था।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्ष के कार्यकाल में नए भारत का निर्माण हो चुका है। हवाई, रेल, सड़क और स्वास्थ्य सुविधा में नए युग का सूत्रपात हुआ है। गरीब कल्याणकारी योजनाओं की लंबी फेहरिस्त है। देश की सीमा सुरक्षित हुई हैं। हिमाचल का नौजवान सीमा पर मुस्तैदी से खड़ा है। पहले कांग्रेस आतंकवाद से पल्ला झाड़ देती थी। देश भर में जगह-जगह आतंकी घटना होती थी। कांग्रेसी कहते थे कि आतंकी सीमा पार से आए हैं।

सीएम योगी ने कहा आज आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हो चुका है। अब अगर कही आतिशबाजी भी फट जाए तो पाकिस्तान की पहले ही सफाई आ जाती है कि यह उसने नहीं किया है। यह नया भारत है। पहले छेड़ता नहीं है,फिर छोड़ता नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+